Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home देश

मैं और मोदी, दोनों को धर्म चला रहा है-मोहन भागवत

Politics Mirror by Politics Mirror
January 19, 2026
in देश
0
मैं और मोदी, दोनों को धर्म चला रहा है-मोहन भागवत
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने रविवार को कहा कि जब तक भारत का मार्गदर्शन धर्म करता रहेगा, तब तक देश ‘विश्वगुरु’ बना रहेगा। उन्होंने कहा कि भारत के पास ऐसा आध्यात्मिक ज्ञान है, जो दुनिया के अन्य हिस्सों में देखने को नहीं मिलता। यह ज्ञान हमारे पूर्वजों की अमूल्य विरासत है और साधु-संतों के माध्यम से पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ता रहा है। उन्होंने कहा कि चाहे वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हों या मैं स्वयं सभी को धर्म की शक्ति चला रही है।

संघ प्रमुख मोहन भागवत एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा, कि धर्म केवल पूजा-पाठ या किसी संप्रदाय तक सीमित नहीं है, बल्कि वह पूरे ब्रह्मांड को चलाने वाला मूल सिद्धांत है। उन्होंने कहा, धर्म ही पूरे ब्रह्मांड का चालक है। जब सृष्टि की उत्पत्ति हुई, तब जो नियम उसकी कार्यप्रणाली को नियंत्रित करते थे, वही धर्म बने। सब कुछ उन्हीं सिद्धांतों पर चलता है।

संघ प्रमुख ने उदाहरण देते हुए कहा, कि जैसे पानी का धर्म बहना है और आग का धर्म जलाना है, वैसे ही हर व्यक्ति, समाज और व्यवस्था का अपना-अपना धर्म यानी कर्तव्य और अनुशासन होता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि धर्म का अर्थ संकीर्ण धार्मिकता नहीं, बल्कि नैतिक कर्तव्य और सही आचरण से है। उनके अनुसार, राज्य धर्मनिरपेक्ष हो सकता है, लेकिन कोई भी मानव या कोई भी सृष्टि धर्म रहित नहीं हो सकती। भागवत ने कहा कि भारत को अपने पूर्वजों से जो आध्यात्मिक धरोहर मिली है, वह दुनिया में अद्वितीय है। यही कारण है कि भारत हमेशा से मानवता को दिशा देने वाला देश रहा है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी दुनिया के पास भौतिक ज्ञान तो है, लेकिन आध्यात्मिकता की कमी है, जबकि भारत का मार्ग आध्यात्मिक मूल्यों पर आधारित है। यही भारत को विश्वगुरु बनाता है।

उन्होंने जोर देकर कहा, कि चाहे वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हों, स्वयं वह हों या आम नागरिक सभी को एक ही शक्ति संचालित कर रही है। यदि जीवन रूपी वाहन उस शक्ति के अनुसार चले, तो कोई दुर्घटना नहीं होगी। उस वाहन का चालक धर्म है। धर्म ही वह शक्ति है, जो व्यक्ति और समाज को सही दिशा में आगे बढ़ाती है। मोहन भागवत ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने गहन आध्यात्मिक शोध, तपस्या और महान प्रयासों के माध्यम से जीवन के नियमों को समझा और उन्हें समाज के सामने रखा। आज की पीढ़ी की जिम्मेदारी है कि वह इस विरासत को समझे, अपनाए और आगे बढ़ाए।

Previous Post

दिल्ली में वायु प्रदूषण से बुरे हालात, एक्यूआई 500 पर पहुंचा

Next Post

यह शराब है…थोड़ी-थोड़ी पीया करो…!

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
यह शराब है…थोड़ी-थोड़ी पीया करो…!

यह शराब है...थोड़ी-थोड़ी पीया करो...!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.