Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home देश

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की जान को खतरा, प्रशासन पर आरोप- ‘संत के वेश में घूम रहे गुंडे’

politicsmirror by politicsmirror
January 24, 2026
in देश
0
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की जान को खतरा, प्रशासन पर आरोप- ‘संत के वेश में घूम रहे गुंडे’
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

प्रयागराज। ज्योतिषपीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रयागराज में मेला प्रशासन और शंकराचार्य के बीच बीते छह दिनों से जारी विवाद के बीच उनके विशेष प्रतिनिधि ने प्रशासन पर तीखे आरोप लगाए हैं। शंकराचार्य के प्रतिनिधि देवेंद्र पांडे ने दावा किया है कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की जान को खतरा है और इसी आशंका के चलते शिविर के भीतर और बाहर कुल 12 सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं।

देवेंद्र पांडे ने कहा कि यह कदम किसी शौक या प्रदर्शन के लिए नहीं, बल्कि मजबूरी में उठाया गया है। उनके अनुसार शंकराचार्य इस समय सडक़ पर बैठे हैं और प्रशासन का रवैया लगातार टकराव वाला बना हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन के लोग और उनके कथित गुंडे संतों के वेश में शिविर के आसपास घूम रहे हैं, जिससे सुरक्षा को लेकर गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। शंकराचार्य के प्रतिनिधि ने बताया कि कई बार रात के समय कुछ लोग शिविर के पास आकर वीडियो बनाते हैं। जब उनसे पूछताछ की जाती है तो वे खुद को नोटिस देने आया हुआ बताते हैं। उनका कहना है कि इस तरह की गतिविधियां संदेह पैदा करती हैं और शंकराचार्य की सुरक्षा को लेकर भय का माहौल बना रही हैं।

शंकराचार्य और मेला प्रशासन के बीच चल रहा विवाद अब केवल व्यवस्थाओं तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि यह सुरक्षा और अधिकारों के सवाल से भी जुड़ गया है। समर्थकों का कहना है कि संत समाज के एक प्रमुख धर्मगुरु के साथ इस तरह का व्यवहार निंदनीय है और प्रशासन को तुरंत स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। इधर, इस पूरे घटनाक्रम के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान ने भी सियासी हलकों में हलचल मचा दी है। ममता बनर्जी ने एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) को लेकर चिंता जताते हुए कहा है कि इसकी वजह से रोज चार आत्महत्याएं हो रही हैं। उनके इस बयान को लेकर भी राजनीतिक बहस तेज हो गई है। कुल मिलाकर, प्रयागराज में शंकराचार्य की सुरक्षा, प्रशासन के रवैये और सियासी बयानों के बीच माहौल लगातार गर्माता जा रहा है। संत समाज और आम लोग अब प्रशासन से इस पूरे मामले पर स्पष्ट और ठोस कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

Previous Post

20 to 26 january 2026

Next Post

राष्ट्रपति भवन में ग्रंथ कुटीर का उद्घाटन, 2,300 किताबें और पांडुलिपियां एक ही जगह

politicsmirror

politicsmirror

Next Post
राष्ट्रपति भवन में ग्रंथ कुटीर का उद्घाटन, 2,300 किताबें और पांडुलिपियां एक ही जगह

राष्ट्रपति भवन में ग्रंथ कुटीर का उद्घाटन, 2,300 किताबें और पांडुलिपियां एक ही जगह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.