Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश भोपाल

मध्यप्रदेश से गुजरात तक अब शाही क्रूज की सवारी

Politics Mirror by Politics Mirror
July 16, 2025
in भोपाल, मध्यप्रदेश
0
मध्यप्रदेश से गुजरात तक अब शाही क्रूज की सवारी
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नर्मदा नदी में मेघनाद घाट से लेकर गुजरात के स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक नर्मदा नदी में क्रूज चलाने की तैयारी
भोपाल ।
मध्यप्रदेश के धार जिला स्थित सरदार सरोवर बांध के मेघनाद से लेकर गुजरात के स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक नर्मदा नदी में क्रूज चलाने की तैयारी हो रही है। पर्यटन विभाग ने क्रूज में यात्रा करने के लिए 3 कैटेगरी बनाई हैं। पहली कैटेगरी के तहत 5 दिन दिन का सफर होगा। इस कैटेगरी के तहत यात्रा करने पर रात्रि विश्राम, भोजन, स्विमिंग पूल जैसी तमाम सुविधाएं मिलेंगी।
क्रूज का रूट सरदार सरोवर बांध पर हापेश्वर-मेघनाद घाट-साकरेज-स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक रहेगा। इसकी कुल दूरी 270 किमी होगी। इस क्रूज में सफर करने के लिए दूसरी श्रेणी के तहत एक तरफ से यात्रा है। ये सफर 3 दिन का होगा। इसमें सरदार सरोवर बांध से हापेश्वर-साकरेजा-मेघनाद घाट तक का सफर किया जा सकेगा। इसकी दूरी 135 किमी है। वहीं तीसरी श्रेणी में क्रूज का सफर केवल दो घंटे का होगा। इसके तहत मेघनाद घाट से 10 किमी परिधि में ही सफर करवाया जाएगा। इस पैकेज में स्थानीय साइड सीन और नाश्ते की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी।

मप्र में क्रूज के छोटे स्टेशन भी होंगे तैयार

नर्मदा नदी में क्रूज संचालन के लिए बड़वानी, अंजड़ और धरमपुरी में भी छोटे स्टेशन बनाना प्रस्तावित हैं, जो मुख्य स्टेशन मेघनाद घाट से जुड़ेंगे। निजी एजेंसियों से इस परियोजना के लिए निविदा आमंत्रित की गई हैं। निविदा जमा करने की अंतिम तिथि 29 जनवरी तय की गई है। परियोजना के अंर्तगत साल 2026 के अंत तक पहले अंतरप्रांतीय जल मार्ग पर पर्यटन शुरू होने की उम्मीद है।

नर्मदा किनारे आदिवासी बहुल गांवों में होम स्टे

निविदा में क्रूज संचालन, रुकने के स्थान, पर्यटकों को उपलब्ध सुविधाएं और नर्मदा नदी के किनारे स्थित प्रमुख पर्यटन स्थलों से जुडऩे के साथ ही किस तरह स्थानीय संस्कृति से पर्यटकों को जोड़ा जाए, ये सभी शामिल है। साथ ही होम स्टे करवाकर पर्यटन केंद्रों को बढ़ावा दिया जाएगा। क्रूज मार्ग पर आलीराजपुर जिले के साकरेजा और गुजरात के हापेश्वर जेटी पाइंट्स पर पर्यटकों को आदिवासी बहुल गांवों में होम स्टे की व्यवस्था भी रहेगी।

रिवर रूट पर पहले चलेंगे छोटे क्रूज
पर्यटन विभाग की योजना के मुताबिक मप्र और गुजरात सरकार इस रूट पर दो-दो क्रूज संचालित करेगी। इसके लिए मप्र को दो क्रूज मिल भी गए हैं, जो मेघनाद घाट पर आ गए हैं। पर्यटन विभाग के मुताबिक पहले छोटे क्रूज से नदी मार्ग पर पर्यटन की शुरुआत होगी। इसके बाद प्रतिसाद के आधार पर यहां बड़े क्रूज भी चलाए जाएंगे। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नर्मदा किनारे रिसॉर्ट बनाने की तैयारी भी शुरू हो गई। पर्यटन विभाग ने इसके लिए स्थान चिह्नित किए हैं।

नर्मदा किनारे रिसोर्ट के लिए जगहें तय
नर्मदा किनारे रिसॉर्ट बनाने के लिए तय किए गए स्थानों का निरीक्षण करने वाली टीम के ए महाजन के मुताबिक क्रूज पर्यटन के लिए नर्मदा किनारे रिसोर्ट बनाने को लेकर हमारी मप्र पर्यटन विभाग से चर्चा चल रही है। गौरतलब है कि क्रूज संचालन के लिए राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी लगातार प्रयास करते रहे हैं।

Previous Post

क्या ‘रील लाइफ’ अब ‘रियल लाइफ’ को निगल रही है?

Next Post

छग सरकार ने 52 लाख में खरीदे 160 स्टील जग

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
छग सरकार ने 52 लाख में खरीदे 160 स्टील जग

छग सरकार ने 52 लाख में खरीदे 160 स्टील जग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.