Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home देश

डॉलर के मुकाबले रिकार्ड निचले स्तर 92 तक टूटा रुपया

Politics Mirror by Politics Mirror
January 29, 2026
in देश
0
डॉलर के मुकाबले रिकार्ड निचले स्तर 92 तक टूटा रुपया
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। भारतीय रुपये को गुरुवार को बड़ा झटका लगा, जब वह अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर 92.00 तक फिसल गया। डॉलर की मजबूत मांग, एशियाई मुद्राओं की कमजोरी और वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच रुपया अब तक के सबसे कमजोर स्तर पर पहुंच गया है। यह गिरावट ऐसे समय में आई है, जब सरकार अर्थव्यवस्था की मजबूती के दावे कर रही है।

इंटरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 91.95 पर खुला और शुरुआती कारोबार में ही 92.00 के स्तर तक टूट गया। बुधवार को भी रुपया 31 पैसे की गिरावट के साथ 91.99 पर बंद हुआ था, जो अपने आप में अब तक का सबसे कमजोर क्लोजिंग स्तर था। फॉरेक्स बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, रुपये की गिरावट के पीछे सबसे बड़ा कारण अमेरिकी डॉलर की वैश्विक मजबूती है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों को फिलहाल स्थिर रखने के संकेत के बाद डॉलर इंडेक्स में मजबूती आई है, जिससे उभरते बाजारों की मुद्राओं पर दबाव बढ़ गया। इसके साथ ही, एशियाई मुद्राओं में व्यापक कमजोरी और भू-राजनीतिक तनावों ने निवेशकों को सुरक्षित निवेश की ओर मोड़ दिया है। नतीजतन, डॉलर की मांग बढ़ी और रुपया कमजोर होता चला गया।
बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत के निर्यात पर भारी टैरिफ लगाए जाने के बाद से रुपये पर अतिरिक्त दबाव बना हुआ है। इस साल अब तक रुपया करीब 2 प्रतिशत कमजोर हुआ है, जबकि टैरिफ एलान के बाद इसमें लगभग 5 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की जा चुकी है।

सीआर फॉरेक्स एडवाइजर्स के मैनेजिंग डायरेक्टर अमित पाबरी के मुताबिक, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी भी रुपये के लिए परेशानी बढ़ा रही है। इस सप्ताह ब्रेंट क्रूड में 4 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई है और यह 69.30 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया है। अमेरिका द्वारा ईरान को लेकर संभावित सैन्य कार्रवाई की चेतावनी के बाद तेल आपूर्ति बाधित होने की आशंका बढ़ी है। भारत एक बड़ा तेल आयातक देश है, ऐसे में तेल की महंगाई सीधे रुपये की सेहत पर असर डालती है। फॉरेक्स बाजार में 92.00 का स्तर तकनीकी रूप से बेहद अहम माना जा रहा है। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि यदि यह स्तर स्थायी रूप से टूटता है, तो रुपया 92.20 से 92.50 तक और फिसल सकता है। हालांकि, भारतीय रिजर्व बैंक के संभावित हस्तक्षेप से गिरावट कुछ हद तक थम सकती है और रुपया 91.00-91.20 की ओर लौट सकता है। रुपये की कमजोरी का असर शेयर बाजार पर भी दिखा। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 343 अंक गिरकर 82,001 के स्तर पर आ गया, जबकि निफ्टी 94 अंकों की गिरावट के साथ 25,248 पर कारोबार करता दिखा। हालांकि, विदेशी संस्थागत निवेशकों द्वारा 480 करोड़ रुपये की खरीद ने बाजार को कुछ सहारा दिया।

Previous Post

अजित पवार का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Next Post

बजट सत्र शुरु…मोदी ने दिया रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म का मंत्र

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
बजट सत्र शुरु…मोदी ने दिया रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म का मंत्र

बजट सत्र शुरु...मोदी ने दिया रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म का मंत्र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.