Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home देश

इंस्टाग्राम की पोस्ट से राजस्थान की कथावाचक प्रेम बाईसा की मौत अब शक के दायरे में

Politics Mirror by Politics Mirror
January 30, 2026
in देश
0
इंस्टाग्राम की पोस्ट से राजस्थान की कथावाचक प्रेम बाईसा की मौत अब शक के दायरे में
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। राजस्थान की कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की मौत के बाद उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से एक ऐसी पोस्ट साझा की गई है, जिसके बाद उनकी मौत शक के दायरे में आ गई है। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के नेता हनुमान बेनीवाल और प्रेम बाईसा के अनुयायियों ने साध्वी की रहस्यमयी मौत को लेकर सीबीआई जांच की मांग की है। बता दें प्रेम बाईसा की बुधवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। बाईसा के पिता ब्रह्मनाथ और एक अन्य उन्हें अचेत अवस्था में अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रेम बाईसा की मौत को लेकर समर्थक उनके पिता और जोधपुर स्थित आश्रम पर सवाल उठा रहे हैं। देर रात साधना कुटीर आश्रम के बाहर साध्वी के समर्थक जमा हो गए और उनकी के मौत के कारणों की जांच की मांग करने लगे। वहीं, साध्वी के पिता का कहना है कि मौत गलत इंजेक्शन लगाने से हुई है। साध्वी प्रेम बाईसा की मौत के बाद उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से एक ऐसी पोस्ट साझा की गई है, जिसमें में लिखा था- मैंने हर एक क्षण सनातन प्रचार के लिए जिया। आज अंतिम श्वास तक मेरे दिल में सनातन ही है। मेरा सौभाग्य है कि मैंने सनातन धर्म में जन्म लिया और अंतिम श्वास भी सनातन के लिए ली।

साध्वी के अकाउंट में आगे लिखा गया कि मेरे जीवन में आदि जगतगुरु शंकराचार्य भगवान, विश्व योग गुरुओं और पूज्य संत महात्माओं का हर पल आशीर्वाद रहा। मैंने आदि गुरू शंकराचार्य और देश के कई महान संत महात्माओं को पत्र लिखा। अग्नि परीक्षा के लिए निवेदन किया, लेकिन प्रकृति को क्या मंजूर था? मैं इस दुनिया से हमेशा के लिए अलविदा, लेकिन ईश्वर और पूज्य संत महात्माओं पर पूर्ण भरोसा है, मेरे जीते जी नहीं तो जाने के बाद तो न्याय मिलेगा।

कौन हैं साध्वी प्रेम बाईसा

बता दें साध्वी प्रेम बाईसा मूलरूप से बालोतरा जिले के परेऊ गांव की रहने वाली थीं। साध्वी के पिता विरमनाथ पेशे से ट्रक ड्राइवर थे और उनकी माता अमरू बाईसा साधारण गृहणी थी। मां कि मौत के बाद पिता विरमनाथ बचपन में प्रेम बाईसा को जोधपुर स्थित गुरुकृपा आश्रम ले गए। जहां प्रेम बाईसा को राजाराम जी महाराज और संत कृपाराम जी महाराज के सानिध्य में कथा वाचन और भजन के साथ आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त हुआ। प्रेम बाईसा जब भागवत कथा और भजन गायन के लिए होने लगीं मशहूर होने लगी तो वह गुरुकृपा आश्रम से अलग होकर जोधपुर में पाल रोड के पास साधना कुटीर आश्रम में रहने लगीं। साध्वी प्रेम बाईसा ने अपना आश्रम पैतृक गांव परेउ में बनाया है, जहां पर समय-समय पर भागवत कथा और तमाम धार्मिक आयोजन होते रहे हैं। लेकिन गांव में परिजनों के साथ जमीन विवाद को लेकर उन्होंने पुलिस में मामला दर्ज करवाया था। छह महीने पहले उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसको लेकर काफी विवाद हुआ था। वीडियो में साध्वी और उनके पिता के गले लगने पर सवाल खड़े किए गए थे, जिस पर साध्वी ने आपत्ति जताई थी।

Previous Post

जांच पर जांच… आखिर कौन बचा रहा है डॉ. पंकज जैन को?

Next Post

एसआईआर में फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वोटर लिस्ट से काटे जा रहे नाम, कांग्रेस का आरोप

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
एसआईआर में फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वोटर लिस्ट से काटे जा रहे नाम, कांग्रेस का आरोप

एसआईआर में फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वोटर लिस्ट से काटे जा रहे नाम, कांग्रेस का आरोप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.