Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home देश

पीएम नरेंद्र मोदी 7 और 8 फरवरी को मलेशिया यात्रा पर रहेंगे, रिश्तों को मिलेगी नई धार

Politics Mirror by Politics Mirror
February 5, 2026
in देश
0
पीएम नरेंद्र मोदी 7 और 8 फरवरी को मलेशिया यात्रा पर रहेंगे, रिश्तों को मिलेगी नई धार
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 और 8 फरवरी को मलेशिया के द्विपक्षीय दौरे पर रहेंगे। विदेश मंत्रालय द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी और मलेशियाई पीएम अनवर इब्राहिम के बीच उच्च स्तरीय वार्ता होगी। इस बैठक में दोनों देशों के बीच सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों की समीक्षा की जाएगी, जिनमें मुख्य रूप से व्यापार, निवेश, रक्षा, सुरक्षा और समुद्री सहयोग शामिल हैं। इसके अलावा डिजिटल और वित्तीय प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और पर्यटन जैसे उभरते क्षेत्रों पर भी विशेष चर्चा होगी।

यह यात्रा इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि अगस्त 2024 में भारत-मलेशिया संबंधों को ‘व्यापक रणनीतिक साझेदारी’का दर्जा मिलने के बाद यह प्रधानमंत्री की पहली मलेशिया यात्रा है। 2011 से प्रभावी द्विपक्षीय व्यापक आर्थिक सहयोग समझौता (सीईसीए) और आसियान-भारत समझौतों के माध्यम से दोनों देशों के आर्थिक संबंध पहले से ही मजबूत हैं। वर्तमान में मलेशिया आसियान क्षेत्र में भारत का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है।

वर्ष 2024-25 के आंकड़ों के अनुसार, दोनों देशों के बीच कुल व्यापार 19.9 अरब डॉलर रहा है। अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी वहां रह रहे करीब 29 लाख भारतीय प्रवासियों से भी संवाद करेंगे, जो विश्व में तीसरा सबसे बड़ा प्रवासी समुदाय है। साथ ही, वे व्यापारिक जगत के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे और 10वें भारत-मलेशिया सीईओ फोरम में शिरकत करेंगे। यह दौरा न केवल दोनों देशों के बीच भविष्य के सहयोग की रूपरेखा तैयार करेगा, बल्कि दक्षिण-पूर्व एशिया में भारत की एक्ट ईस्ट नीति को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।

Previous Post

3 to 9 Fabuary 2026

Next Post

राज्यसभा में नड्डा ने कहा- अपनी पार्टी को अबोध बालक का बंधक मत बनाइए

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
राज्यसभा में नड्डा ने कहा- अपनी पार्टी को अबोध बालक का बंधक मत बनाइए

राज्यसभा में नड्डा ने कहा- अपनी पार्टी को अबोध बालक का बंधक मत बनाइए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.