Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home देश

रांची के जाने-माने कारोबारी अनुराग सरावगी ने की आत्महत्या

Politics Mirror by Politics Mirror
February 6, 2026
in देश
0
रांची के जाने-माने कारोबारी अनुराग सरावगी ने की आत्महत्या
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रांची। रांची के जानेमाने बिल्डर और व्यवसायी अनुराग सरावगी ने मेन रोड स्थित ब्लेयर अपार्टमेंट की छठी मंजिल पर स्थित अपने फ्लैट से कूदकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से राजधानी में हडक़ंप मच गया। अनुराग सरावगी गुरुवार रात करीब 11 बजे अपार्टमेंट में अपने फ्लैट की बालकनी से नीचे कूद गए। ऊंचाई से गिरने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। तेज आवाज सुनकर अपार्टमेंट के सुरक्षाकर्मी और स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर पहुंचे, जहां उनका शव पड़ा मिला। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी हुई है। घटनास्थल से किसी सुसाइड नोट की बरामदगी को लेकर अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

बताया जा रहा है कि अनुराग गुरुवार की रात घर पर अकेले थे। उनकी पत्नी और दोनों बच्चे किसी रिश्तेदार के यहां तमिलनाडु गए हैं। अपार्टमेंट में रहने वाले कुछ लोगों ने पुलिस को बताया है कि वह देर रात किसी से मोबाइल पर ऊंची आवाज में बात कर रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही हिंदपीढ़ी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी एसपी, कोतवाली डीएसपी समेत वरीय पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। ऊंचाई से गिरने के कारण अनुराग का मोबाइल भी चकनाचूर हो गया, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। इसी अपार्टमेंट के दूसरे फ्लैट में अनुराग के वृद्ध माता-पिता के अलावा एक मेड रहती है। मेड ने बताया है कि वह गुरुवार रात सिगरेट और लाइटर लेकर अपार्टमेंट के छठे तल्ले पर गए थे। इसके बाद उनके गिरने की जानकारी मिली।

बता दें कि अनुराग सरावगी रांची के प्रतिष्ठित बिल्डर जोखीराम-दुर्गादत्त समूह के मैनेजिंग पार्टनर थे। उनकी कंपनी ने रांची में जेडी हाई स्ट्रीट मॉल और जेडी सिनेमाज जैसी प्रमुख व्यावसायिक परियोजनाओं का निर्माण किया है। इसके अलावा गोवा में जेडी विला समेत कई प्रीमियम प्रॉपर्टीज भी उनके समूह द्वारा विकसित की गई हैं। उन्हें शहर के सफल और स्थापित उद्यमियों में गिना जाता था।

Previous Post

समग्र ई-केवाईसी…पहचान अधूरी, तो अधिकार अधूरे

Next Post

माया को याद आया ब्राह्मण वोट बैंक! फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ पर बैन की मांग

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
माया को याद आया ब्राह्मण वोट बैंक! फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ पर बैन की मांग

माया को याद आया ब्राह्मण वोट बैंक! फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ पर बैन की मांग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.