Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home देश

परीक्षा पे चर्चा… पीएम मोदी ने छात्रों को दिया स्वयं की शैली पर भरोसा करने का मंत्र

Politics Mirror by Politics Mirror
February 6, 2026
in देश
0
परीक्षा पे चर्चा… पीएम मोदी ने छात्रों को दिया स्वयं की शैली पर भरोसा करने का मंत्र
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के माध्यम से देशभर के छात्रों को तनावमुक्त रहने और बेहतर प्रदर्शन करने का एक बेशकीमती मंत्र साझा किया है। उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि वे दूसरों के दबाव में आने के बजाय अपनी पढ़ाई और खुद के पैटर्न (तरीके) पर भरोसा करें। पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि दूसरों की सलाह सुनना बुरा नहीं है, लेकिन अपना तरीका तभी बदलना चाहिए जब व्यक्ति स्वयं इसके लिए मानसिक रूप से तैयार हो।

पीएम मोदी के सामने गुजरात की एक छात्रा ने अपनी दुविधा सामने रखी। छात्रा का सवाल था कि परीक्षा के समय अक्सर शिक्षक एक अलग पद्धति से पढऩे का सुझाव देते हैं और अभिभावक किसी दूसरे तरीके पर जोर देते हैं, जबकि छात्र की अपनी एक अलग कार्यशैली होती है। ऐसे में छात्र असमंजस की स्थिति में आ जाते हैं। इस जटिल सवाल का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि पैटर्न का यह संघर्ष केवल स्कूली जीवन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवनभर चलता है। उन्होंने अपना उदाहरण देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री बनने के बाद भी कई लोग उन्हें काम करने के अलग-अलग तरीके सुझाते हैं, लेकिन हर व्यक्ति की अपनी एक विशिष्ट शैली होती है जो उसे सहज बनाती है।

पीएम मोदी ने एक व्यावहारिक उदाहरण देते हुए समझाया कि जैसे एक साथ खाना खाते समय हर व्यक्ति का तरीका अलग होता है। कोई दाल से शुरुआत करता है तो कोई सब्जी सेऔर अपनी पसंद के अनुसार खाने में ही उसे आनंद आता है। ठीक वैसे ही, कुछ छात्र सुबह जल्दी उठकर बेहतर पढ़ाई करते हैं, तो कुछ को देर रात तक पढऩा पसंद होता है। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि आपकी अपनी जो शैली है, उसी पर भरोसा रखें। यदि आपको किसी की सलाह से वास्तविक लाभ महसूस होता है, तभी उसे अपने जीवन में शामिल करें। इसे किसी के थोपने पर नहीं, बल्कि अपने अनुभव के आधार पर अपनाएं। प्रधानमंत्री ने बताया कि समय के साथ परीक्षा पे चर्चा के स्वरूप में भी कई बदलाव किए गए हैं, लेकिन इसका मूल उद्देश्य कभी नहीं बदला।

Previous Post

माया को याद आया ब्राह्मण वोट बैंक! फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ पर बैन की मांग

Next Post

एक्सरसाइज से मिलेगी गर्दन-पीठ के दर्द में राहत

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
एक्सरसाइज से मिलेगी गर्दन-पीठ के दर्द में राहत

एक्सरसाइज से मिलेगी गर्दन-पीठ के दर्द में राहत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.