Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home देश

भाजपा के नए अध्यक्ष का नाम लगभग तय, आजादी के जश्न के बाद होगी अधिकृत घोषणा

Politics Mirror by Politics Mirror
July 18, 2025
in देश
0
भाजपा के नए अध्यक्ष का नाम लगभग तय, आजादी के जश्न के बाद होगी अधिकृत घोषणा
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


नई दिल्ली। भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर लंबे समय से तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। भाजपा स्वतंत्रता दिवस के बाद अपने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम की घोषणा करने की तैयारी में है। यह निर्णय पार्टी के कुछ राज्यों में संगठनात्मक चुनाव पूरे होने के बाद लिया जाएगा। हालांकि, भाजपा के उच्च पदस्थ सूत्रों से के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम को लेकर कई दौर की बैठक के बाद भी भाजपा और आरएसएस के बीच अभी तक सहमति नहीं बन सकी है। पार्टी के वैचारिक मार्गदर्शक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भाजपा नेतृत्व को सुझाव दिया है कि ऐसा उम्मीदवार चुना जाए जिसे संगठनात्मक अनुभव हो और जिसकी पार्टी के भीतर निष्पक्ष छवि हो। बता दें कि वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल जून में समाप्त हो चुका है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव के प्रभारी डॉ. के. लक्ष्मण ने कहा कि 10 राज्यों में संगठनात्मक चुनाव पूरे किए जा रहे हैं। हालांकि उत्तर प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा बाकी है। अभी नाम घोषित करने के लिए कोई अंतिम समय सीमा तय नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए देशभर के 10 लाख से अधिक बूथों पर मतदान कराया जाएगा। आपको बता दें कि भाजपा ने 10 लाख बूथों में से 7.5 लाख बूथ प्रभारी नियुक्त कर लिए हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार भाजपा ने चार संभावित नामों को प्राथमिकता सूची में शामिल किया है। उनमें पहला नाम सामने आता है ओडिशा से आने वाले धर्मेंद्र प्रधान का, जो कि केंद्र सरकार में मंत्री हैं और उनके पास संगठन में काम करने का लंबा अनुभव है। इस रेस में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव भी शामिल हैं, जिन्हें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का करीबी माना जाता है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और मोदी सरकार में कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम की भी चर्चा है, जिनके पास जनाधार से साथ-साथ संगठन मजबूत पकड़ है। इन सभी नामों को संगठनात्मक अनुभव और व्यापक स्वीकार्यता के आधार पर चुना गया है।पार्टी की योजना है कि पहले भाजपा की केंद्रीय परिषद की बैठक बुलाई जाए, जहां चारों नामों में से एक पर सहमति बनाने की कोशिश की जाएगी। एक रिपोर्ट में भाजपा के एक वरिष्ठ नेता के हवाले से कहा, अब लगभग तय माना जा रहा है कि भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का नाम 15 अगस्त के बाद घोषित होगा।

Previous Post

Bhopal 15 July – 21 July 2025

Next Post

रूस से भारत की तेल खरीद पर नाटो की सख्त पाबंदियों वाली धमकी पर भारत की दो टूक

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
रूस से भारत की तेल खरीद पर नाटो की सख्त पाबंदियों वाली धमकी पर भारत की दो टूक

रूस से भारत की तेल खरीद पर नाटो की सख्त पाबंदियों वाली धमकी पर भारत की दो टूक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.