Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home देश

मौसम विभाग की चेतावनी- कल एमपी, यूपी और बिहार समेत 12 राज्यों में होगी भारी बारिश

Politics Mirror by Politics Mirror
July 19, 2025
in देश
0
मौसम विभाग की चेतावनी- कल एमपी, यूपी और बिहार समेत 12 राज्यों में होगी भारी बारिश
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। कल रविवार 20 जुलाई से यूपी,एमपी, बिहार, राजस्थान सहित करीब एक दर्जन राज्यों में जमकर बारिश होगी। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। यह अगले 24 घंटों में उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान की ओर बढ़ेगा, जो धीरे-धीरे कमजोर होकर एक गहरे निम्न दबाव क्षेत्र में बदल जाएगा। इसके प्रभाव से राजस्थान और उत्तराखंड में 20 और 21 जुलाई को तेज बारिश होगी। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर में 20 से 24 जुलाई के बीच भारी बारिश की संभावना है। मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार में 20 से 24 जुलाई के बीच भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। हिमाचल प्रदेश में हो रही भारी बारिश के कारण 250 सडक़ें बंद हो गई हैं।

मौसम विभाग ने राज्य के अलग-अलग इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अधिकारियों ने बताया कि आपदा प्रभावित मंडी में कुल 181 सडक़ें, सिरमौर में 26 और कुल्लू जिले में 23 सडक़ें बंद हैं। मौसम विभाग ने 21 और 23 जुलाई को हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। ऑरेंज अलर्ट भी जारी हुआ है। रविवार तक राज्य के कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया। 20 जून को मॉनसून आने के बाद से 17 जुलाई तक लगभग 112 लोगों की जान जा चुकी है। इनमें 67 लोग बारिश से संबंधित घटनाओं में और 45 सडक़ दुर्घटनाओं में मारे गए हैं। लगभग 199 लोग घायल हुए हैं जबकि 35 लापता हैं।

मौसम विभाग की चेतावनी

दक्षिण भारत में केरल और कर्नाटक में शनिवार-रविवार को अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है। तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और लक्षद्वीप में 19 से 24 जुलाई के बीच भारी बारिश हो सकती है। दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में अगले पांच दिनों तक 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत में असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा में 19 से 22 जुलाई तक भारी बारिश होगी। इस दौरान गरज-चमक की संभावना है। गोवा और महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में 19 से 24 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी है। उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है, जो धीरे-धीरे कम हो जाएगी। दिल्ली के कई इलाकों में शुक्रवार को बारिश हुई। वहीं, आगामी घंटों में हल्की बारिश जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। इसके मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को भी हल्की बारिश और बादल छाए रहने का अनुमान है।

कहां, कितनी बारिश

आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, पालम में 2.8 मिमी, लोधी रोड में 9.5 मिमी, रिज में 5.6 मिमी, आया नगर में 1.5 मिमी, प्रगति मैदान में 9.5 मिमी और पूसा में 7.5 मिमी बारिश हुई। पालम में 24 घंटे में सबसे ज्यादा 17.2 मिमी बारिश हुई। रिज स्टेशन पर 10.4 मिमी, आयानगर में 8 मिमी, नजफगढ़ में 13.5 मिमी और पूसा में 12.5 मिमी बारिश हुई। जनकपुरी और नरेला में 3 मिमी और 0.5 मिमी बारिश हुई। दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान औसत से नीचे दर्ज किया गया।

Previous Post

मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसा: अनियंत्रित कार पीछे से ट्रक में घुसी, 6 की मौत

Next Post

सब इंजीनियर और ग्राम रोजगार सहायक ले रहे थे 65 हजार की घूस, ईओडब्ल्यू ने रंगे हाथों दबोचा

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
सब इंजीनियर और ग्राम रोजगार सहायक ले रहे थे 65 हजार की घूस, ईओडब्ल्यू ने रंगे हाथों दबोचा

सब इंजीनियर और ग्राम रोजगार सहायक ले रहे थे 65 हजार की घूस, ईओडब्ल्यू ने रंगे हाथों दबोचा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.