Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home विदेश

युद्ध रोकने के लिए रूस को घेरने में जुटे 27 देश, उधर ऑस्ट्रेलिया ने यूक्रेन को भेजे 49 टैंक

Politics Mirror by Politics Mirror
July 19, 2025
in विदेश
0
युद्ध रोकने के लिए रूस को घेरने में जुटे 27 देश, उधर ऑस्ट्रेलिया ने यूक्रेन को भेजे 49 टैंक
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


ब्रसेल्स। ब्रसेल्स में यूरोपीय संघ और ब्रिटेन ने रूस के खिलाफ नया और अब तक का सबसे कड़ा प्रतिबंध पैकेज पेश किया। इन प्रतिबंधों का मकसद रूस पर यूक्रेन में युद्ध समाप्त करने के लिए दबाव बनाना है। इस नए कदम में मॉस्को के ऊर्जा क्षेत्र, पुराने तेल टैंकरों के बेड़े और रूस की खुफिया एजेंसी के कर्मियों को निशाना बनाया गया है। वहीं दूसरी तरफ बताया जा रहा है कि कि आस्ट्रेलिया ने यूक्रेन को 49 टैंकों की एक खेफ भेजी है।
यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा, रूस की ओर से युद्ध में इस्तेमाल सभी बुनियादी ढांचे को अवरुद्ध किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यूक्रेन यूरोपीय संघ के साथ अपने प्रतिबंधों को समन्वयित करेगा और जल्द ही खुद के अतिरिक्त उपाय पेश करेगा। वहीं, रूस के राष्ट्रपति भवन क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने इन प्रतिबंधों को ‘गैरकानूनी’ बताया। उन्होंने कहा, ‘हमें कुछ छूट भी मिली है और अब हम प्रतिबंधों के साथ जीना सीख गए हैं।’ उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘साथ ही, हमें प्रतिबंधों से कुछ छूट भी मिली है। हम प्रतिबंधों के बीच जीने के लिए खुद को ढाल चुके हैं। हमें नये पैकेज का विश्लेषण करना होगा, ताकि इसके नकारात्मक प्रभावों को कम से कम किया जा सके। इस बीच, ब्रिटेन ने रूस की सैन्य खुफिया सेवा, जीआरयू की इकाइयों पर प्रतिबंध लगाए हैं। प्रतिबंध सूची में 18 ऐसे अधिकारियों को भी शामिल किया गया है, जिनके बारे में ब्रिटेन ने कहा कि उन्होंने 2022 में दक्षिणी यूके्रन के एक थिएटर पर बम हमले की योजना बनाने और एक पूर्व रूसी जासूस के परिवार को निशाना बनाने में मदद की थी, जिसे बाद में एक नर्व एजेंट के साथ जहर दिया गया था। मार्च 2022 में यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के तुरंत बाद मारियुपोल के थिएटर में हुए बम हमले में वहां शरण लिए हुए सैकड़ों नागरिक मारे गए थे।
27 देशों वाले ईयू की विदेश नीति प्रमुख काजा कालास ने कहा, संदेश साफ है- यूरोप यूक्रेन का समर्थन करने में पीछे नहीं हटेगा। यूरोपीय संघ तब तक दबाव बढ़ाता रहेगा, जब तक रूस अपना युद्ध समाप्त नहीं कर देता। कालास की यह टिप्पणी यूरोपीय संघ के तेल की कीमतों पर नयी सीमा लागू करने सहित अन्य नये उपायों पर सहमति जताने के बाद आई। उन्होंने कहा कि यह तीन साल से अधिक समय से जारी युद्ध के संदर्भ में ‘रूस के खिलाफ अब तक का सबसे कड़ा प्रतिबंध पैकेज’ है। यह पैकेज ऐसे समय में आया है, जब यूरोपीय देश यूक्रेन के लिए अमेरिकी हथियार खरीदना शुरू कर रहे हैं, ताकि देश अपनी सुरक्षा बेहतर ढंग से कर सके। यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने नये प्रतिबंधों का स्वागत किया। उन्होंने इस प्रतिबंधों को रूस के तीव्र हमलों के बीच ‘समय पर उठाया गया आवश्यक’ कदम बताया।

Previous Post

अमेरिकी राजदूत का ऐलान, इजराइल-सीरिया के बीच हुआ युद्धविराम

Next Post

पटक-पटककर मारेंगे पर राज ठाकरे ने कहा-मुंबई आओ समुंद्र में डुबो-डुबोकर मारेंगे

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
पटक-पटककर मारेंगे पर राज ठाकरे ने कहा-मुंबई आओ समुंद्र में डुबो-डुबोकर मारेंगे

पटक-पटककर मारेंगे पर राज ठाकरे ने कहा-मुंबई आओ समुंद्र में डुबो-डुबोकर मारेंगे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.