Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home विदेश

ईरान के तेवर पर भडक़ा अमेरिका, ट्रंप ने कहा- जरुरत पड़ी तो करेंगे हमला

Politics Mirror by Politics Mirror
July 22, 2025
in विदेश
0
ईरान के तेवर पर भडक़ा अमेरिका, ट्रंप ने कहा- जरुरत पड़ी तो करेंगे हमला
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


वॉशिंगटन। ईरान के तेवरों से अमेरिका इन दिनों भडक़ा हुआ है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तो यहां तक कह दिया कि ईरान का रवैया नहीं सुधरा और जरुरत पड़ी तो हमला करने से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने ट्रुथ सोशल पर दावा किया कि ईरान दोबारा परमाणु हथियार बना रहा है और उन्होंने भविष्य में ईरान पर और हमलों की धमकी दी है। अमेरिका पहले ही 21 जून को ईरान के प्रमुख न्यूक्लियर सेंटर्स को अपने सबसे घातक बंकर बर्स्टर बम से निशाना बना चुका है, जिससे ईरान के परमाणु हथियार बनाने की मंशा को तगड़ा झटका लगा था। इसके एक महीने बाद एक बार फिर डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को ये धमकी दी है।

ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है कि वह अपनी परमाणु सुविधाओं का पुनर्निर्माण न करे, क्योंकि उनके अनुसार हाल ही में हुए अमेरिकी हमलों ने ईरान की साइट्स को पूरी तरह नष्ट कर दिया है। इसी बीच ईरानी विदेश मंत्री ने एक कार्यक्रम में ये बात कही थी कि फिलहाल परमाणु कार्यक्रम को इसलिए रोका गया है क्योंकि नुकसान बेहद गंभीर है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि संवर्धन कार्यक्रम को नहीं छोड़ सकते क्योंकि यह हमारे अपने वैज्ञानिकों की उपलब्धि है। उन्होंने इसे ईरान के राष्ट्रीय गौरव से जोड़ा। ट्रंप का ये बयान तब दिया है, जब ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने माना कि अमेरिका के जून में किए गए सैन्य हमलों से ईरान की परमाणु सुविधाएं बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं और यूरेनियम संवर्धन पूरी तरह से रुक गया है। हालांकि इसके साथ ही अराघची ने यह भी कहा कि यदि आवश्यकता पड़ी, तो ईरान इसे फिर से करेगा।

ईरान के विदेश मंत्री के इस बयान के बाद भडक़े डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर लिखा- ईरान के विदेश मंत्री, अब्बास अराघची, ईरान के परमाणु स्थलों पर कहा कि ‘नुकसान बहुत ज्यादा है, वे नष्ट हो गए हैं’ बिल्कुल वैसा ही, जैसा मैंने कहा था और जरूरत पडऩे पर हम फिर से ऐसा करेंगे!

Previous Post

2700 करोड़ की संपत्ति के बाद भी अक्षय का बेटा खुद बनाता है खाना, धोता है बर्तन

Next Post

चीन के इस रेस्टोरेंट में जानवरों के साथ चाय पीते हैं लोग

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
चीन के इस रेस्टोरेंट में जानवरों के साथ चाय पीते हैं लोग

चीन के इस रेस्टोरेंट में जानवरों के साथ चाय पीते हैं लोग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.