Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home देश

दो पत्नियों के बीच में उलझा भारतीय राजदूत का केस, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

Politics Mirror by Politics Mirror
July 29, 2025
in देश
0
दो पत्नियों के बीच में उलझा भारतीय राजदूत का केस, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

तलाक के बाद कर ली थी दूसरी शादी, दोनों पत्नियों से है एक-एक बेटी

नई दिल्ली। गुवाहाटी हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि इसाई विवाह अधिनियम, 1872 के मुताबिक एक बार चर्च में विवाह हो जाने पर उसे गांव के बुजुर्गों की भागीदारी वाली प्रथागत कानूनी प्रक्रियाओं द्वारा रद्द नहीं किया जा सकता है। कोर्ट ने कहा था कि विवाह केवल तलाक अधिनियम, 1869 की धारा 10 के मुताबिक हाईकोर्ट या जिला न्यायाधीश के समक्ष शुरू की गई कार्यवाही के जरिए से ही भंग किया जा सकता है।

इस फैसले ने क्यूबा में भारतीय राजदूत थोंगकोमांग आर्मस्ट्रांग चांगसन को एक अजीबो-गरीब वैवाहिक स्थिति में डाल दिया है क्योंकि उनकी दो पत्नियां थीं। 2022 में हाईकोर्ट की ओर से यह घोषित किए जाने से पहले कि 1994 में नेखोल चांगसन के साथ उनकी चर्च में हुई शादी कायम है। उन्होंने तलाक के बाद दूसरी महिला से शादी कर ली। दोनों शादियों से उनकी एक-एक बेटी है।

चांगसन की अपील के लंबित रहने के दौरान सुप्रीम कोर्ट की तरफ से आदेशित मध्यस्थता विफल होने के बाद जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ ने मौखिक रूप से कहा था कि हाईकोर्ट का फैसला कानूनी रूप से सही है। यह देखते हुए कि भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी की शादी को करीब डेढ़ दशक हो चुके हैं, पीठ ने इस कानूनी-वैवाहिक जटिलता का समाधान खोजने और पहली पत्नी को नया जीवन शुरू करने में मदद करने का फैसला किया।

राजदूत ने कहा कि वह नेखोल को 20,000 रुपए मासिक गुजारा भत्ता दे रहे हैं और उन्हें दिल्ली में एक घर भी दिया है। नेखोल ने खुद इस मामले की पैरवी की। उन्होंने कोर्ट को बताया कि उन्होंने अपने पति की किसी भी भागीदारी के बिना अकेले ही अपनी बेटी का पालन-पोषण किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि अब उनके पति ने चालाकी से उनकी बेटी को उनसे अलग कर दिया है। राजदूत की वकील ने कहा कि पिता अपनी वयस्क बेटी का खर्च उठा रहे हैं, जो बेंगलुरु में अपना करियर बना रही है।

Previous Post

पाक गोलाबारी में अनाथ हुए 22 बच्चों को गोद लेंगे राहुल गांधी

Next Post

हिचकी का रामबाण इलाज है अकरकरा

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
हिचकी का रामबाण इलाज है अकरकरा

हिचकी का रामबाण इलाज है अकरकरा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.