Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home जीवन शैली

हिचकी का रामबाण इलाज है अकरकरा

Politics Mirror by Politics Mirror
July 29, 2025
in जीवन शैली, स्वास्थ्य
0
हिचकी का रामबाण इलाज है अकरकरा
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


नई दिल्ली। प्रभावशाली औषधीय जड़ी-बूटी अकरकरा को पाइरेथ्रम रूट या वैज्ञानिक भाषा में ‘एनासाइक्लस पाइरेथ्रम’ कहा जाता है। यह हिचकी के इलाज के रामबाण है। इसके साथ दांज दर्द और मसूड़ों की सूजन को कम करने अत्यंत उपयोगी है। यह पौधा जम्मू-कश्मीर और बंगाल के कुछ हिस्सों में प्राकृतिक रूप से उगता है। यह बारहमासी पौधा भारत, उत्तरी अफ्रीका और भूमध्यसागरीय क्षेत्र में पाया जाता है। यह सूरजमुखी के परिवार एस्टेरेसी से संबंधित होता है और आयुर्वेदिक औषधियों में इसकी जड़ से बने चूर्ण का उपयोग किया जाता है।

अकरकरा की तासीर गर्म मानी जाती है और इसका उपयोग करते समय सावधानी बरतना अनिवार्य होता है। इसकी औषधीय विशेषताओं को आधुनिक विज्ञान भी स्वीकार करता है। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की रिपोर्ट के अनुसार, अकरकरा की जड़, पत्ते और बीज में ऐसे यौगिक मौजूद हैं, जो दर्द को कम करने, सूजन को घटाने और घाव को भरने में मदद करते हैं।

यह प्राकृतिक औषधि अपने एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल और सूजनरोधी गुणों के कारण अनेक शारीरिक परेशानियों में लाभकारी है। दांत दर्द और मसूड़ों की सूजन के लिए अकरकरा अत्यंत उपयोगी माना गया है। इसका चूर्ण सरसों के तेल या लौंग के तेल में मिलाकर लगाने से त्वरित राहत मिलती है। इसके जीवाणुनाशक गुण घावों को भरने और संबंधित हिस्सों की सूजन को कम करने में सहायता करते हैं। बुखार के लक्षणों में भी यह उपयोगी हो सकता है, क्योंकि इसमें संक्रमण से लडऩे वाले प्राकृतिक गुण मौजूद होते हैं। हिचकी की समस्या में अकरकरा रामबाण साबित हो सकता है। पारंपरिक उपचार पद्धति के अनुसार, इसके चूर्ण को शहद के साथ मिलाकर सुबह और शाम सेवन करना लाभदायक होता है।

इसके अतिरिक्त, इसे गुनगुने पानी में घोलकर पीने से भी राहत मिलती है। आयुर्वेद की प्रमुख ग्रंथों में से एक, चरक संहिता में भी अकरकरा को एक प्रभावशाली औषधि के रूप में स्थान दिया गया है, जहां इसे अग्निवेश के अंतर्गत वर्णित किया गया है। हालांकि, अकरकरा की गर्म तासीर के कारण इसका सेवन करते समय विशेष सावधानी आवश्यक है। गर्भवती महिलाओं और पेट की समस्याओं से पीडि़त व्यक्तियों को इसका सेवन डॉक्टर की सलाह के बिना नहीं करना चाहिए।

Previous Post

दो पत्नियों के बीच में उलझा भारतीय राजदूत का केस, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

Next Post

खामोश हत्यारा सेकंड हैंड स्मोक, ये देता है फेफड़ों का कैंसर

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
खामोश हत्यारा सेकंड हैंड स्मोक, ये देता है फेफड़ों का कैंसर

खामोश हत्यारा सेकंड हैंड स्मोक, ये देता है फेफड़ों का कैंसर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.