Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home जीवन शैली

एक्सरसाइज खराब नींद की समस्या के लिए असरदार इलाज

Politics Mirror by Politics Mirror
July 23, 2025
in जीवन शैली, स्वास्थ्य
0
एक्सरसाइज खराब नींद की समस्या के लिए असरदार इलाज
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


नई दिल्ली। एक्सरसाइज (व्यायाम) खराब नींद की समस्या के लिए एक असरदार इलाज के रूप में काम कर सकती है। एक ताजा अध्ययन के अनुसार, अनिद्रा से पीड़ित लोगों को या तो नींद आने में दिक्कत होती है, या बार-बार नींद टूट जाती है, जिससे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ता है।
डिमेंशिया व हृदय रोग जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ता है।

बीजिंग यूनिवर्सिटी ऑफ चाइनीज मेडिसिन के शोधकर्ताओं ने बताया कि अनिद्रा की दवाइयों से साइड इफेक्ट हो सकते हैं, जबकि कॉग्निटिव बिहेवियरल थेरेपी (सीबीटी) की सुविधा हर जगह उपलब्ध नहीं है। ऐसे में एक्सरसाइज एक सुलभ और सुरक्षित विकल्प हो सकता है। इस अध्ययन में 22 क्लिनिकल ट्रायल्स और 1,348 प्रतिभागियों पर आधारित मेटा-एनालिसिस किया गया, जिसमें योग, ताई ची, जॉगिंग और एरोबिक जैसी एक्सरसाइज को अन्य इलाजों जैसे सीबीटी आयुर्वेद, एक्यूपंक्चर और मसाज से तुलना की गई। अध्ययन में पाया गया कि योग करने से नींद का कुल समय दो घंटे तक बढ़ा, गुणवत्ता में 15 प्रतिशत सुधार हुआ, नींद टूटने का समय 1 घंटे तक घटा और सोने में लगने वाला समय आधे घंटे तक कम हुआ। इसी तरह जॉगिंग और पैदल चलने से अनिद्रा के लक्षणों में उल्लेखनीय कमी देखी गई। ताई ची ने भी नींद की गुणवत्ता में सुधार करते हुए कुल नींद के समय में 50 मिनट का इजाफा किया और जागने का समय 30 मिनट घटाया।

शोधकर्ताओं का मानना है कि इन उपायों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं और सार्वजनिक स्वास्थ्य कार्यक्रमों में शामिल किया जाना चाहिए, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इनका लाभ उठा सकें और बिना दवा के नींद से जुड़ी परेशानियों से राहत पा सकें। एक्सपटर्स की माने तो अगर आप अनिद्रा की समस्या से जूझ रहे हैं, तो योग, ताई ची, पैदल चलना और जॉगिंग जैसी व्यायाम गतिविधियां आपकी नींद को बेहतर बना सकती हैं। ये एक्सरसाइज न सिर्फ शरीर को थकान देती हैं, बल्कि दिमाग को भी शांत करती हैं, जिससे नींद जल्दी आती है और उसकी गुणवत्ता भी सुधरती है।

Previous Post

जस्टिस यशवंत वर्मा पर महाभियोग चलाने का प्रस्ताव: लोकसभा अध्यक्ष बिरला से मिले शाह

Next Post

शिक्षकों की 24 से 28 जुलाई तक लगेगी क्लास, ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करना सीखेंगे

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
शिक्षकों की 24 से 28 जुलाई तक लगेगी क्लास, ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करना सीखेंगे

शिक्षकों की 24 से 28 जुलाई तक लगेगी क्लास, ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करना सीखेंगे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.