Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home देश

एसआईआर मामले पर संसद परिसर में विपक्ष ने किया प्रदर्शन, सोनिया गांधी भी हुईं शामिल

Politics Mirror by Politics Mirror
July 24, 2025
in देश
0
एसआईआर मामले पर संसद परिसर में विपक्ष ने किया प्रदर्शन, सोनिया गांधी भी हुईं शामिल

New Delhi: Congress MP Sonia Gandhi and other opposition MPs during a protest over the ongoing special intensive revision of electoral rolls in Bihar during the Monsoon session of Parliament, in New Delhi, Thursday, July 24, 2025. (PTI Photo/Atul Yadav)(PTI07_24_2025_000044B)

0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


नई दिल्ली। संसद के मॉनसून सत्र के चौथे दिन गुरुवार को बिहार में चल रहे मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर विपक्ष का विरोध तेज हो गया। संसद की कार्यवाही शुरु होने से पहले विपक्षी दलों के सांसदों ने संसद भवन परिसर में एकजुट होकर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी भी शामिल हुईं।

विपक्षी सांसद संसद भवन के मकर द्वार पर एकजुट हुए और हाथों में पोस्टर-बैनर लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी शामिल हुईं। प्रियंका गांधी ने लोकतंत्र खतरे में है, लिखा पोस्टर लहराया और कहा, जब भी विपक्ष बोलना चाहता है, उन्हें रोका जाता है। हम केवल चर्चा की मांग कर रहे हैं।

कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने कहा, यह लड़ाई अभी जारी रहेगी। हमें भरोसा है कि चुनाव आयोग निष्पक्षता से काम करेगा और किसी भी मतदाता को वंचित नहीं किया जाएगा। वहीं, कांग्रेस के सुखजिंदर सिंह रंधावा ने चुनाव आयोग पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा, अब यह आयोग नहीं बल्कि भाजपा का कार्यालय बन गया है। आरजेडी सांसद मनोज झा ने केंद्र पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, अगर चुनाव आयोग बांग्लादेश के चुनाव आयोग जैसा व्यवहार करेगा तो यह लोकतंत्र के लिए खतरा है। अगर सरकार बिहारियों को बेदखल करने की साजिश रच रही है तो यह आग से खेलने जैसा है।

विपक्षी दलों का कहना है कि बिहार में चल रहा एसआईआर प्रक्रिया पारदर्शी नहीं है और इससे मतदाता सूची में गड़बड़ी की आशंका है। विपक्ष ने केंद्र सरकार पर लोकतांत्रिक संस्थाओं की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए मांग की है कि चुनाव आयोग इस प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कराए। प्रदर्शन के दौरान नारे लगा रहे विपक्षी सांसदों ने अपने हाथों में तख्तियां ले रखीं थीं। विपक्ष एसआईआर को तत्काल रोके जाने की मांग कर रहा है। विपक्ष के प्रदर्शन में सोनिया गांधी की उपस्थिति को लेकर भी चर्चाएं गर्म हो गई हैं, कहा जा रहा है कि विपक्ष अब इस मुद्दे को लेकर संसद के अंदर और बाहर दोनों ही जगह मजबूती के साथ अपनी बात रखने को पूरी तरह तैयारी है।

सदन में हुआ भारी हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही हुई बाधित
इधर निचले सदन की कार्यवाही भारी हंगामे के साथ शुरु हुई। विपक्ष के सदस्य बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) वाले विषय पर चर्चा कराने की मांग कर रहे थे। इसी बीच हुए हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही लगातार बाधित रही। संसद में विपक्ष द्वारा किए गए जोरदार हंगामे के चलते गुरुवार को प्रश्नकाल नहीं चल सका। इससे पहले लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने विपक्ष के सदस्यों को शांत रहने और सदन की कार्यवाही चलने देने की अपील की, लेकिन हंगामा बरकरार रहने पर कार्यवाही स्थगित कर दी गई।

Previous Post

नाबालिग छात्र से संबंध बनाने वाली शिक्षिका को मिली सशर्त जमानत, कहा-सहमति से बने संबंध

Next Post

12 दिनों में होंगी 10 बैठकें, कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार पर सदन में हंगामे के आसार

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
12 दिनों में होंगी 10 बैठकें, कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार पर सदन में हंगामे के आसार

12 दिनों में होंगी 10 बैठकें, कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार पर सदन में हंगामे के आसार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.