Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

कबीर बेदी ने बताई-परवीन बॉबी से रिश्ता टूटने की वजह

Politics Mirror by Politics Mirror
July 18, 2025
in मनोरंजन
0
कबीर बेदी ने बताई-परवीन बॉबी से रिश्ता टूटने की वजह
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


मुंबई। अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री परवीन बॉबी का नाम हमेशा उनके निजी रिश्तों के लिए चर्चा में रहा। इनमें सबसे ज्यादा चर्चित रिश्ता कबीर बेदी के साथ रहा। कबीर बेदी ने खुद कई बार स्वीकार किया कि वह परवीन बॉबी के साथ गहरे रिश्ते में थे। खास बात यह है कि उस समय कबीर अपनी पहली पत्नी प्रोतिमा बेदी से शादीशुदा थे, लेकिन दोनों का ओपन रिलेशनशिप था। इसके बावजूद परवीन और कबीर का रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला। कबीर ने अपनी आत्मकथा में भी इस रिश्ते का जिक्र किया है और बताया कि कैसे परवीन की मानसिक बीमारी ने उनके रिश्ते में दरार डाल दी। कबीर बेदी ने एक इंटरव्यू में भी साफ तौर पर कहा कि परवीन बॉबी की बिगड़ती मानसिक स्थिति उनके ब्रेकअप की वजह बनी। परवीन बॉबी को स्किज़ोफ्रेनिया जैसी गंभीर बीमारी थी। मीडिया में उनके बारे में तरह-तरह की बातें लिखी जाती थीं। उन पर यह आरोप भी लगते थे कि वह मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन पर बेबुनियाद आरोप लगा रही हैं और उनका व्यवहार असामान्य होता जा रहा है।
कबीर ने बताया कि परवीन बेहद संवेदनशील थीं और इन बातों से टूटने लगी थीं। कबीर बेदी ने परवीन से अपनी आखिरी मुलाकात का जिक्र भी भावुक होकर किया। यह मुलाकात 2004 में उनकी मौत से करीब एक साल पहले हुई थी। दोनों एक होटल में मिले थे, जहां परवीन स्विमिंग पूल के किनारे बैठी थीं। कबीर ने उनसे हल्के-फुल्के अंदाज में बात शुरू की और उन्हें दिलासा देने की कोशिश की, लेकिन परवीन अचानक भडक़ गईं। उन्होंने कबीर से कहा कि तुम भी उन्हीं में से हो जिन्हें लगता है मैं पागल हूं। इतना कहकर उन्होंने कबीर से वहां से चले जाने को कहा।
कबीर ने बताया कि उस पल उनके दिल पर गहरी चोट लगी और वह भारी मन से वहां से चले गए। उसके बाद दोनों कभी नहीं मिले। 20 जनवरी 2005 को परवीन बॉबी का निधन हो गया। उनकी मौत बेहद अकेलेपन में हुई। वह अपने घर में मृत पाई गईं और कई दिनों तक किसी को उनकी मौत का पता नहीं चला। परवीन बॉबी की कहानी भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सबसे दुखद अध्यायों में से एक मानी जाती है, जहां एक चमकता सितारा दर्द, बीमारी और तन्हाई में बुझ गया। कबीर बेदी ने यह भी माना कि परवीन के साथ रिश्ते ने उन्हें बहुत कुछ सिखाया, लेकिन उनके जाने का दर्द हमेशा उनके दिल में रहेगा।

Previous Post

राहुल गांधी बोले-मेरे जीजा रॉबर्ट वाड्रा को दस साल से परेशान कर रही सरकार

Next Post

लियो में संजय दत्त के किरदार पर विवाद

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
लियो में संजय दत्त के किरदार पर विवाद

लियो में संजय दत्त के किरदार पर विवाद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.