Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश भोपाल

कर्मचारियों के लिये खुश खबरी-मप्र में तैयार हो रहा आठवें वेतनमान के हिसाब से बजट अनुमान

Politics Mirror by Politics Mirror
July 19, 2025
in भोपाल, मध्यप्रदेश
0
कर्मचारियों के लिये खुश खबरी-मप्र में तैयार हो रहा आठवें वेतनमान के हिसाब से बजट अनुमान
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कर्मचारियों और पेंशनरों को मिलेगा 15 प्रतिशत वृद्धि का लाभ

भोपाल । मध्यप्रदेश के साढ़े सात लाख नियमित कर्मचारियों और साढ़े चार लाख पेंशनरों के लिये खुश खबरी है कि राज्य सरकार उनके लिये आठवें वेतनमान और पेंशन देने के हिसाब से बजट अनुमान तैयार करवा रही है। केंद्र सरकार आठवां वेतनमान देने के लिए आयोग गठित कर अध्यक्ष की नियुक्ति कर चुकी है। वेतन और पेंशन में 15 प्रतिशत की वृद्धि की संभावना जताई जा रही है। इसे देखते हुए प्रदेश सरकार भी आगामी वर्षों का बजट अनुमान तैयार करवा रही है। इसके लिए समिति भी बना दी गई है।

प्रदेश में अभी अधिकारियों-कर्मचारियों और पेंशनरों को सातवें वेतनमान के हिसाब से भुगतान किया जा रहा है। इस पर वर्षभर में कुल बजट का लगभग 33 प्रतिशत हिस्सा व्यय होता है। सातवें वेतनमान की अवधि दिसंबर 2025 में समाप्त हो रही है। संभावना है कि आठवां वेतन आयोग इसके पहले अपनी रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंप सकता है। इसके स्वीकार होने के बाद राज्य उसे लागू करेंगे।

तब 7 से 18 हजार रुपये की वृद्धि हुई थी

इसके लिए सबसे पहले राज्य अपनी वित्तीय स्थिति देखेंगे और जो फार्मूला केंद्रीय कर्मचारियों के लिए निर्धारित किया गया है, उस पर विचार होगा। आमतौर पर सरकार वेतन और पेंशन वृद्धि के लिए फार्मूला स्वीकार कर लेती है, लेकिन भत्तों में काट-छांट कर दी जाती है। सातवें वेतनमान में 2.75 के फार्मूले से वृद्धि दी गई थी यानी मूल वेतन में 2.75 का गुणा करके वेतनमान निर्धारित हुआ था। तब सात से 18 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन में वृद्धि हुई थी। आठवें वेतनमान में महंगाई आदि पहलुओं को देखकर इसे तीन से सवा तीन प्रतिशत रखा जा सकता है। इससे प्रदेश में स्थापना व्यय पर सरकार प्रतिवर्ष जो 33 प्रतिशत बजट व्यय कर रही है, वह बढ?र 37 से 40 प्रतिशत तक हो सकता है। अभी वित्त विभाग ने सभी विभागों को प्रतिवर्ष के हिसाब से तीन प्रतिशत वेतन वृद्धि मानकर स्थापना व्यय के प्रस्ताव बनाने के लिए कहा है।

Previous Post

सब इंजीनियर और ग्राम रोजगार सहायक ले रहे थे 65 हजार की घूस, ईओडब्ल्यू ने रंगे हाथों दबोचा

Next Post

अमेरिकी राजदूत का ऐलान, इजराइल-सीरिया के बीच हुआ युद्धविराम

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
अमेरिकी राजदूत का ऐलान, इजराइल-सीरिया के बीच हुआ युद्धविराम

अमेरिकी राजदूत का ऐलान, इजराइल-सीरिया के बीच हुआ युद्धविराम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.