Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

‘धडक़ 2’ को लेकर मुझे ज्यादा सोचना नहीं पड़ा-बोले सिद्धांत चतुर्वेदी

Politics Mirror by Politics Mirror
July 19, 2025
in मनोरंजन
0
‘धडक़ 2’ को लेकर मुझे ज्यादा सोचना नहीं पड़ा-बोले सिद्धांत चतुर्वेदी
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


मुंबई। ‘धडक़ 2’ को लेकर अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी ने कहा, मुझे इस फिल्म पर गर्व है। जैसे ही मैंने इसकी कहानी सुनी, मुझे तुरंत एहसास हुआ कि मुझे इसका हिस्सा बनना चाहिए। मुझे ज्यादा सोचने की जरूरत ही नहीं पड़ी। ये कहानी मेरे लिए बहुत मायने रखती है। जब हमने इस पर काम शुरू किया, तो सब कुछ बहुत अच्छे से और आसानी से होता चला गया। यह फिल्म मेरे दिल के बहुत करीब है, और मुझे लगता है कि यह कहानी लोगों तक पहुंचनी चाहिए। फिल्म की डायरेक्टर और टीम के बारे में बात करते हुए सिद्धांत ने कहा कि हमारी डायरेक्टर शाजिया इकबाल कमाल की इंसान हैं। पूरी कास्ट और टीम शानदार है। ये अनुभव मेरे लिए बहुत खास रहा।
मुझे सच में लगता है कि जब ये फिल्म रिलीज होगी, तो दर्शक भी इससे वैसे ही जुड़ाव महसूस करेंगे जैसे मैंने किया। फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ तृप्ति डिमरी भी मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ ऑफ-स्क्रीन बॉन्डिंग पर सिद्धांत ने कहा कि हमने बहुत मजे किए। हम अच्छे दोस्त हैं और एक-दूसरे से बिना झिझक कुछ भी कह देते हैं। ये रवैया ही पर्दे पर हमें ईमानदारी से किरदार निभाने की सहूलियत देता है। कई बार तो ऐसा लगा जैसे मैं उसका स्कूल में चिढ़ाने वाला कोई पुराना दोस्त हूं। उन्होंने यह भी जोड़ा जब कैमरा चालू होता था, हम पूरी तरह अपने किरदार में आ जाते थे।
हमारी डायरेक्टर हमें जमीन से जोड़े रखती थीं। हम मस्ती तो करते थे, लेकिन हमें पता था कि कब सीरियस होना है, क्योंकि फिल्म की कहानी संवेदनाओं से भरी और गंभीर है। जब मुझे कोई इमोशनल सीन करना होता था, तो डायरेक्टर माहौल को हल्का बना देती थीं। इस तरह हम सभी चीजों को बैलेंस करते हुए आगे बढ़े। हम बता दें कि ‘धडक़ 2’ 2018 की सुपरहिट फिल्म ‘धडक़’ का सीक्वल है। पहली फिल्म में ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर ने अभिनय किया था।

Previous Post

लियो में संजय दत्त के किरदार पर विवाद

Next Post

मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसा: अनियंत्रित कार पीछे से ट्रक में घुसी, 6 की मौत

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसा: अनियंत्रित कार पीछे से ट्रक में घुसी, 6 की मौत

मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसा: अनियंत्रित कार पीछे से ट्रक में घुसी, 6 की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.