भोपाल। मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मनोनीत मुख्य न्यायाधिपति संजीव सचदेवा का बुधवार दोपहर को राजभवन आगमन हुआ। न्यायमूर्ति श्री संजीव सचदेवा का राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव श्री के.सी. गुप्ता ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर राजभवन के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी मनोनीत न्यायमूर्ति श्री सचदेवा का स्वागत किया। बता दें कि राज्यपाल मंगुभाई पटेल 17 जुलाई 2025 को सुबह10 बजे राजभवन के सांदीपनि सभागार में न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा को मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति पद की शपथ दिलाएंगे।







