Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home देश

भारी बारिश से अमरनाथ यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित

Politics Mirror by Politics Mirror
July 17, 2025
in देश
0
भारी बारिश से अमरनाथ यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

18 जुलाई से फिर शुरू होने की संभावना
जम्मू।
जम्मू और कश्मीर में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा को गुरुवार 17 जुलाई को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है। यह निर्णय तीर्थयात्रा के दोनों मुख्य मार्गों पहलगाम और बालटाल पर ट्रैक्स की स्थिति को देखते हुए लिया गया है। प्रशासन ने बताया कि बारिश से मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए हैं और उनकी तत्काल मरम्मत आवश्यक हो गई है। जम्मू और कश्मीर सूचना विभाग के अनुसार, सीमा सडक़ संगठन (बीआरओ) ने मरम्मत कार्यों के लिए ट्रैक्स पर भारी संख्या में मशीनें और कर्मी तैनात किए हैं। बीआरओ का लक्ष्य है कि 18 जुलाई से पहले मार्गों को फिर से सुरक्षित और सुचारू बनाया जा सके। कश्मीर के संभागीय आयुक्त विजय कुमार बिधूड़ी ने यात्रा के स्थगन की पुष्टि करते हुए कहा कि मौसम की स्थिति में सुधार होने पर 18 जुलाई से यात्रा फिर शुरू होने की संभावना है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि पंजतरणी शिविर में फंसे यात्रियों को सुरक्षा बलों की निगरानी में बालटाल भेजा जा रहा है। अमरनाथ यात्रा के दौरान अब तक 2.47 लाख से अधिक श्रद्धालु 3,880 मीटर ऊंची पवित्र गुफा के दर्शन कर चुके हैं।

अब तक 2.35 लाख यात्री अमरनाथ पहुंचे
जानकारी के अनुसार 3 जुलाई से शुरू हुई यात्रा में अब तक 2.35 लाख से अधिक यात्री शामिल हो चुके हैं, जबकि 4 लाख से ज्यादा ने पंजीकरण कराया है। यह तीर्थयात्रा कुल 38 दिनों की है और 9 अगस्त 2025 को समाप्त होगी। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक सूचना पर ही यात्रा की योजना बनाएं और मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करें।

Previous Post

निवेशकों ने मध्यप्रदेश में निवेश का बनाया मन, एमपी बना वैश्विक निवेश का आकर्षण

Next Post

नासिक में भीषण सडक़ हादसे में 7 लोगों की मौत

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
नासिक में भीषण सडक़ हादसे में 7 लोगों की मौत

नासिक में भीषण सडक़ हादसे में 7 लोगों की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.