Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home देश

राहुल गांधी का गंभीर आरोप- देश में चुनाव चोरी हो रहे हैं

Politics Mirror by Politics Mirror
July 23, 2025
in देश, राजनीति इन दिनों
0
राहुल गांधी का गंभीर आरोप- देश में चुनाव चोरी हो रहे हैं
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने बिहार में 52 लाख लापता मतदाताओं की रिपोर्ट को लेकर चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल खड़े किए। राहुल ने कहा कि यह सिर्फ बिहार की बात नहीं है, महाराष्ट्र और कर्नाटक में भी बड़ी गड़बडिय़ां हुई हैं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, कि हमने चुनाव आयोग से मतदाता सूची की मांग की, लेकिन उन्होंने देने से मना कर दिया। हमने वीडियोग्राफी दिखाने को कहा, लेकिन उन्होंने इसके नियम ही बदल दिए। उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र में 1 करोड़ नए मतदाता जुड़े, लेकिन इस प्रक्रिया में भी धांधली की गई। राहुल ने कर्नाटक में भी कथित बड़ी चोरी पकड़े जाने की बात कही। इसी के साथ राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हुए कहा, कि अब उन्हें (चुनाव आयोग को) समझ आ गया है कि हम उनके खेल से वाकिफ हैं, इसलिए वे सिस्टम ही बदल रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आयोग मतदाता सूचियों से नाम हटा रहा है और नई लिस्ट बना रहा है ताकि चुनाव परिणाम प्रभावित किए जा सकें। उन्होंने यह भी कहा कि देश में चुनाव चोरी किए जा रहे हैं, ये सच्चाई है।

विदेश नीति और ट्रंप पर निशाना
भारत-पाकिस्तान के बीच युद्धविराम पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावे पर राहुल ने तंज कसते हुए कहा, कि आप कह रहे हैं कि ऑपरेशन सिंदूर जारी है, और दूसरी ओर आप दावा करते हैं कि हम जीत गए हैं। ट्रंप ने 25 बार कहा कि उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर रोक दिया है। इसका मतलब है कि दाल में कुछ काला है। उन्होंने केंद्र सरकार की विदेश नीति को भी निशाने पर लिया और कहा कि आज कोई भी देश भारत की विदेश नीति का खुलकर समर्थन नहीं कर रहा है। उन्होंने इसे कूटनीतिक असफलता करार दिया। बहरहाल राहुल गांधी के इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में नई बहस छेड़ दी है।

Previous Post

मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस में हटाई जाएंगी निष्क्रिय महिला जिला अध्यक्ष

Next Post

भाजपा से बेआबरू होकर निकले सत्यपाल, मेनका और धनखड़, अब किसकी बारी?

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
भाजपा से बेआबरू होकर निकले सत्यपाल, मेनका और धनखड़, अब किसकी बारी?

भाजपा से बेआबरू होकर निकले सत्यपाल, मेनका और धनखड़, अब किसकी बारी?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.