Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home देश

सिर्फ 15 महीने नए बंगले में रह पाए धनखड़, अब टाइप 8 बंगले में होंगे शिफ्ट

Politics Mirror by Politics Mirror
July 23, 2025
in देश
0
सिर्फ 15 महीने नए बंगले में रह पाए धनखड़, अब टाइप 8 बंगले में होंगे शिफ्ट
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति का पद त्याग चुके जगदीप धनखड़ जिस नए बंगले में शिफ्ट थे उसमें महज 15 महीने ही रह पाए। अब उन्हे ये बंगला छोडक़र टाइप 8 में जाना पड़ेगा। केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। धनखड़ (74) पिछले साल अप्रैल में संसद भवन परिसर के पास चर्च रोड पर नवनिर्मित उपराष्ट्रपति एन्क्लेव में स्थानांतरित हो गए थे।

उपराष्ट्रपति के आवास और कार्यालय वाले एन्क्लेव का निर्माण सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास योजना के तहत किया गया था। धनखड़ को लगभग 15 महीने उपराष्ट्रपति एन्क्लेव में रहने के बाद उसे छोडऩा होगा। अधिकारी ने कहा, उन्हें (धनखड़) लुटियंस दिल्ली या किसी अन्य इलाके में टाइप आठ का बंगला देने की पेशकश की जाएगी। टाइप आठ का बंगला आमतौर पर वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों या राष्ट्रीय दलों के अध्यक्षों को आवंटित किया जाता है। टाइप 8 बंगला आमतौर पर सबसे बड़े और सबसे शानदार सरकारी आवासों में से एक होता है। इसमें कई बेडरूम (4-6 या अधिक), बड़े लिविंग रूम, डाइनिंग एरिया, स्टडी रूम, और अन्य आधुनिक सुविधाएं हो सकती हैं। ये बंगले आमतौर पर प्रमुख शहरों के विशेष क्षेत्रों, जैसे लुटियंस दिल्ली (नई दिल्ली में), या अन्य विशेष सरकारी कॉलोनियों में स्थित होते हैं। इनमें बड़े बगीचे, गैरेज, कर्मचारी क्वार्टर, उच्च सुरक्षा, और अन्य प्रीमियम सुविधाएं शामिल हो सकती हैं। नई दिल्ली में लुटियंस जोन में टाइप 8 बंगले अक्सर मंत्रियों, सुप्रीम कोर्ट के जजों, या शीर्ष नौकरशाहों को आवंटित किए जाते हैं। बता दें कि धनखड़ के सोमवार रात अचानक उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने से ऐसी अटकलों का बाजार गर्म हो गया है कि क्या यह ‘स्वास्थ्य’ कारणों से दिया गया है या इसके पीछे ‘कुछ और वजह’ है। आमतौर पर, किसी उच्च पदस्थ व्यक्ति के हटने पर उसकी प्रशंसा की जाती है, लेकिन धनखड़ के मामले में सत्तारूढ़ गठबंधन की ओर से ऐसी कोई प्रतिक्रिया देखने को नहीं मिली।

Previous Post

चीन के इस रेस्टोरेंट में जानवरों के साथ चाय पीते हैं लोग

Next Post

जस्टिस यशवंत वर्मा पर महाभियोग चलाने का प्रस्ताव: लोकसभा अध्यक्ष बिरला से मिले शाह

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
जस्टिस यशवंत वर्मा पर महाभियोग चलाने का प्रस्ताव: लोकसभा अध्यक्ष बिरला से मिले शाह

जस्टिस यशवंत वर्मा पर महाभियोग चलाने का प्रस्ताव: लोकसभा अध्यक्ष बिरला से मिले शाह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.