Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश इंदौर

स्वच्छता सर्वेक्षण-2024: इंदौर आठवीं बार बना देश का सबसे स्वच्छ शहर

Politics Mirror by Politics Mirror
July 17, 2025
in इंदौर, मध्यप्रदेश
0
स्वच्छता सर्वेक्षण-2024: इंदौर आठवीं बार बना देश का सबसे स्वच्छ शहर
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से मंत्री , महापौर और आयुक्त ने लिया पुरस्कार

इंदौर। देश में हुए स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 के नतीजों में इंदौर ने एक बार फिर देशभर में पहला स्थान हासिल किया है। यह लगातार आठवीं बार है, जब इंदौर को देश का सबसे स्वच्छ शहर चुना गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंदौर को सम्मानित किया। इस बार इंदौर को ‘सुपर लीग में भी शामिल किया गया है, जिसमें देश के उन 23 शहरों को जगह दी गई है जो अब तक के सर्वे में पहले, दूसरे या तीसरे स्थान पर रह चुके हैं। सम्मान समारोह में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव और निगम आयुक्त भी मौजूद थे।

पुरस्कार ग्रहण करने के बाद इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि इंदौर फिर सिरमौर है। इस बार भारत सरकार ने इंदौर और इंदौर जैसे शहरों को अलग लीग में रखा था और उसके अलावा के शहरों की रैंकिंग की थी। इस लीग में हम देश के अन्य शहरों से पहले भी सबसे ऊपर थे। इस लीग में आकर भी इंदौर का परिणाम सिरमौर का है। देशभर के शहरों के लिए स्वच्छता का मॉडल बन चुका इंदौर नंबर 1 की प्रतियोगिता से बहुत आगे निकल चुका है। अब इंदौर मार्गदर्शक की भूमिका में है और अन्य शहरों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाएगा।

2017 से इंदौर पहले नंबर पर आ रहा

स्वच्छ सर्वेक्षण में वर्ष 2017 से इंदौर पहले नंबर पर आ रहा है। इंदौर को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कह चुके हैं कि दूसरे शहर जब कुछ करने का सोचते हैं, तब तक इंदौर वह काम कर चुका होता है। यह बात स्वच्छता को लेकर भी सही साबित हुई है। इंदौर के जनभागीदारी मॉडल की देशभर में तारीफ होती है। नवाचारों की सीरीज, आपसी समन्वय और कुछ नया करने का जज्बा हमें दूसरे शहरों से आगे रखता है। आज जब दूसरे शहर पहले, दूसरे और तीसरे स्थान के लिए जिद्दोजहद में लगे हैं। इंदौर लगातार 8 वर्ष अव्वल रहकर खास पायदान पर पहुंच चुका है।

भोपाल, देवास, शाहगंज को प्रेसिडेंशियल अवॉर्ड

प्रेसिडेंशियल अवॉर्ड की सबसे अहम कैटेगरी में मप्र की राजधानी भोपाल को अवॉर्ड मिलना तय हो गया है। इसी तरह देवास नगर निगम को भी प्रेसिडेंशियल अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा और शाहगंज को भी अवॉर्ड के लिए चिह्नित किया गया है। इन सभी शहरों को उनकी संबंधित कैटेगरी में यह अवॉर्ड दिया जाएगा। रैंकिंग क्या होगी, इसका अभी खुलासा नहीं है, लेकिन यह रैंकिंग नंबर 1 से लेकर 3 के बीच होगी। इसी तरह स्पेशल कैटेगरी के मिनिस्ट्रियल अवॉर्ड में जबलपुर को चुना गया है और स्टेट लेवल पर मिनिस्ट्रियल अवॉर्ड के लिए ग्वालियर नगर निगम को चुना गया है। इनकी भी रैंकिंग तय नहीं है, जो नंबर 1 से लेकर नंबर 3 के बीच हो सकती है।

सुपर स्वच्छ लीग सिटीज में इन्हें मिले अवॉर्ड

दस लाख से अधिक आबादी में- इंदौर
3 से 10 लाख की आबादी में- उज्जैन
20 हजार से कम आबादी वालों में- बुधनी

Previous Post

स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 : भोपाल देश का दूसरा सबसे साफ शहर

Next Post

Bhopal 15 July – 21 July 2025

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post

Bhopal 15 July - 21 July 2025

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.