Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home विदेश

2027 में पड़ेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, रात में लगने से भारत में नहीं आएगा नजर

Politics Mirror by Politics Mirror
July 29, 2025
in विदेश
0
2027 में पड़ेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, रात में लगने से भारत में नहीं आएगा नजर
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

यह ग्रहण नॉर्थ अफ्रीका और पश्चिम एशिया के देशों में दिखेगा
कैनबरा। दो साल बाद यानी साल 2027 में पूर्ण सूर्य ग्रहण पड़ेगा। हालांकि इससे पहले मौजूद साल में आसमान में एक खास घटना हो सकती है। इस साल 2025 का आखिरी सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को पड़ेगा। यह आंशिक सूर्य ग्रहण होगा, जिसमें चंद्रमा सूर्य के केवल एक भाग को ढकेगा। यह सूर्य ग्रहण 2025 का दूसरा और आखिरी ग्रहण होगा। यह देर रात करीब 11 बजे (भारतीय समयानुसार) शुरू होगा और 22 सितंबर तडक़े 3.24 बजे तक रहेगा। जब यह ग्रहण होगा तो दुनिया के कई क्षेत्रों में रात होगी। ऐसे में यह हर जगह दिखाई नहीं देगा। केवल उन देशों के लोग ग्रहण देख पाएंगे, जहां उस समय दिन होगा।

मीडिया रिपोर्ट में नासा के मुताबिक 21 सितंबर 2025 को आंशिक सूर्य ग्रहण पूर्वी ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अंटार्कटिका और दक्षिण प्रशांत महासागर के ऊपर के क्षेत्रों से दिखाई देगा। यह ग्रहण भारत, यूरोप, अफ्रीका या अमेरिका में दिखाई नहीं देगा। यह ग्रहण जिन क्षेत्रों में दिखेगा, वहां भी यह बराबर नहीं दिखेगा। यह स्थानीय समय और मौसम की स्थिति के आधार पर अलग-अलग नजर आएगा। दक्षिण अटलांटिक महासागर के किनारे इसकी सीमित दृश्यता हो सकती है। सूर्य ग्रहण तब होता है, जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाता है। इससे एक ऐसी छाया बनती है जो सूर्य के प्रकाश को पूरी तरह या आंशिक रूप से रोक देती है। आंशिक सूर्य ग्रहण की स्थिति में सूर्य का केवल एक भाग चंद्रमा से अस्पष्ट होता है।

साल 2025 का दूसरा चंद्र ग्रहण 7 सितंबर को

सितंबर के महीने में सूर्य ग्रहण के अलावा चंद्र ग्रहण भी होगा। साल 2025 का दूसरा चंद्र ग्रहण 7 सितंबर को पड़ेगा। दो साल बाद 2 अगस्त 2027 को दुनिया पूर्ण सूर्य ग्रहण का नजारा देखी। 2027 का सूर्य ग्रहण 21वीं सदी का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण होगा। ऐसा सूर्य ग्रहण इससे पहले 1991 में पड़ा था और इसके बाद जुलाई, 2114 में लगेगा। अगस्त 2027 में लगने वाला यह सूर्य ग्रहण 6 मिनट और 23 सेकंड का होगा। यह सूर्य ग्रहण नॉर्थ अफ्रीका और पश्चिम एशिया के देशों में दिखेगा। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण स्पेन, जिब्राल्टर, अलजीरिया, मोरक्को, ट्यूनिशिया, लिब्या, साउदी अरब, यमन, सुडान, मिस्त्र और सोमालिया से दिखेगा। इसके अलावा आंशिक सूर्य ग्रहण अफ्रीका, यूरोप और दक्षिणी एशिया से नजर आएगा।

Previous Post

रोज़ाना 7000 स्टेप्स चलकर बच सकते है कई बीमारियों से

Next Post

ईरान गर्मी-सूखे से बेहाल, सरकारी कार्यालय बंद, पानी-बिजली के लिये हाहाकार

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
ईरान गर्मी-सूखे से बेहाल, सरकारी कार्यालय बंद, पानी-बिजली के लिये हाहाकार

ईरान गर्मी-सूखे से बेहाल, सरकारी कार्यालय बंद, पानी-बिजली के लिये हाहाकार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.