Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी-2’ में नजर आ रहे नए चेहरे

Politics Mirror by Politics Mirror
August 2, 2025
in मनोरंजन
0
टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी-2’ में नजर आ रहे नए चेहरे
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई। एकता कपूर चर्चित टीवी शो- ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ सालों तक दर्शकों की पहली पसंद बना रहा। इस टीवी सीरियल की वापसी से दर्शकों को फिर से 2000 के दशक की यादें ताजा हो गई हैं। इसका दूसरा सीजन स्टार प्लस पर रात 10.30 बजे प्रसारित हो रहा है। इस शो में पुराने किरदारों के साथ कुछ नए चेहरे भी नजर आ रहे हैं। अब इसी बीच ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि पहले सीजन की चर्चित और विवादित किरदार ‘डॉ. मंदिरा कपाडिय़ा’ एक बार फिर शो में एंट्री लेने जा रही हैं। यह किरदार मंदिरा बेदी ने निभाया था और उनके प्रवेश से तुलसी की जिंदगी में काफी हलचल मच गई थी। मंदिरा ने मिहिर विरानी की प्रेमिका का रोल निभाया था और उनका किरदार भले ही छोटा रहा हो लेकिन बेहद प्रभावशाली था।

एक रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स मंदिरा बेदी को सीजन 2 में दोबारा पेश करने की तैयारी में हैं। हालांकि, अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। फिर भी फैंस में इस संभावित कमबैक को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। अगर मंदिरा की वापसी होती है, तो कहानी में नया मोड़ आना तय है और तुलसी विरानी की परेशानी भी बढ़ सकती है। ‘क्योंकि सीजन-2’ के पहले एपिसोड में तुलसी और मिहिर की वेडिंग एनिवर्सरी की तैयारियां दिखाई गईं, जिसमें वीरानी परिवार पूरी तरह व्यस्त नजर आया।

एक रोमांटिक ट्वीस्ट तब आया जब मिहिर ने तुलसी को सरप्राइज के तौर पर कार गिफ्ट की। पहले सबको लगता है कि मिहिर यह खास दिन भूल गया है, लेकिन बाद में पता चलता है कि वह जानबूझकर ऐसा दिखा रहा था ताकि तुलसी को सरप्राइज मिल सके। शो में स्मृति ईरानी, अमर उपाध्याय, हितेन तेजवानी, गौरी प्रधान, रितु चौधरी, सुधा शिवपुरी, बरखा बिष्ट जैसे कई लोकप्रिय कलाकार नजर आ रहे हैं।

Previous Post

ट्रंप पाकिस्तान को दिखा रहे तेल भंडार का सपना

Next Post

फसल बीमा करवाने की तारीख 14 अगस्त तक बढ़ी

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
फसल बीमा करवाने की तारीख 14 अगस्त तक बढ़ी

फसल बीमा करवाने की तारीख 14 अगस्त तक बढ़ी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.