Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश भोपाल

कुबेरेश्वर धाम में भारी भीड़, धक्का-मुक्की में दो लोगों की मौत

पं प्रदीप मिश्रा 6 अगस्त को निकालने जा रहे कांवड़ यात्रा

Politics Mirror by Politics Mirror
August 5, 2025
in भोपाल, मध्यप्रदेश
0
कुबेरेश्वर धाम में भारी भीड़, धक्का-मुक्की में दो लोगों की मौत
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

भोपाल/सीहोर। सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में मंगलवार दोपहर हुई भारी भीड़ के चलते धक्का-मुक्की में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि 3 अन्य गंभीर घायल हो गए। दरअसल बुधवार को पं. प्रदीप मिश्रा कांवड़ यात्रा निकालने जा रहे हैं, जिसमें शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं। ऐसे में अनुमान से ज्यादा भीड़ एकत्र हो जाने से यह हादसा हो गया।

जानकारी अनुसार कुबेरेश्वर धाम में मंगलवार को भीड़ ज्यादा हो गई और इसी बीच धक्का-मुक्की हो गई, जिसके चलते कुछ लोग गिर गए इनमें से दो की भीड़ में दबने के कारण मौत हो गई। बता दें कि कल 6 अगस्त को कुबेरेश्वर धाम से चितावलिया हेमा गांव तक कांवड़ यात्रा निकाली जानी है। इससे एक दिन पहले ही भारी संख्या में श्रद्धालु कुबेरेश्वर धाम पहुंचने लगे। भंडारे, ठहराव और दर्शन के लिए जगह कम पडऩे लगी, जिससे भीड़ बेकाबू हो गई। कई स्थानों पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। भीड़ में धक्का-मुक्की होने के बाद 8 से 10 श्रद्धालु चक्कर और घबराहट की शिकायत के बाद अस्पताल पहुंचाए गए। इनमें से दो लोगों की मौत हो गई जबकि 3 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हालांकि, कितने लोग गिरे और कितने घायल होकर अस्पताल पहुंचे, इसकी आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कुबेरेश्वर धाम के आसपास भीड़ इतनी ज्यादा है कि घायलों को जिला अस्पताल ट्रॉमा सेंटर लाने में ही डेढ़ घंटे का समय लग गया। जिला अस्पताल प्रशासन या चिकित्सक इस संबंध में कुछ भी कहने से बचते दिखे हैं। इस घटना को लेकर अब प्रशासनिक इंतजाम को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

Previous Post

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का टैरिफ, क्या होगा भारत पर असर

Next Post

सरकार बोली-पुरानी पेंशन योजना लागू करने का न कोई प्लान है और न विचार

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
सरकार बोली-पुरानी पेंशन योजना लागू करने का न कोई प्लान है और न विचार

सरकार बोली-पुरानी पेंशन योजना लागू करने का न कोई प्लान है और न विचार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.