Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home परदे के पीछे

परदे के पीछे…भाईसाब नई राजनीतिक जुगाड़ में जुटे!

Politics Mirror by Politics Mirror
August 14, 2025
in परदे के पीछे
0
परदे के पीछे…भाईसाब नई राजनीतिक जुगाड़ में जुटे!
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मप्र भाजपा मुख्यालय के एक पदाधिकारी भाईसाब इन दिनों अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर खासे परेशान हैं। वजह, भाजपा मुख्यालय की अहम कुर्सी से इनका हटना तय हो चुका है। हालांकि, अब ये भाईसाब निगम-मंडल में नियुक्ति की नई जुगाड़ में लग गये हैं। इसके लिए नये निजाम को संघ निष्ठाओं का हवाला देने के साथ दिल्ली स्तर से दबाव बना रहे हैं। नारदजी बता दें कि ये वही भाईसाब हैं जिन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में टिकट जुगाडऩे के लिए एक बिचौलिए जरिए दिल्ली में मोटा पैसा खर्च किया था। लेकिन बदकिस्मती, भाईसाब को टिकट तो मिला नहीं, बिचौलिया पैसा भी हजम कर गया।

मंत्रीजी पर भारी ‘धाकड़’ आबकारी अधिकारी

भोपाल में एक धाकड़ आबकारी अधिकारी ऐसा है, जिसके खिलाफ सैकड़ों शिकायतें हैं, तमाम जांचें चल रही हैं, बावजूद इसके विभागीय मंत्रीजी इस अधिकारी को टस से मस नहीं कर पा रहे हैं। दरअसल, इस धाकड़ अधिकारी ने आबकारी महकमे से लेकर राज्य मंत्रालय तक ऐसा प्रचारित कर रखा है कि, उसकी पदस्थापना ऊपर से हुई है। इसलिए मंत्रीजी भी इस अधिकारी पर हाथ डालने से बच रहे हैं। बताते हैं जब भी कोई इस अधिकारी की शिकायत लेकर पहुंचता है, तो मंत्रीजी का एक ही जवाब होता है, सबकी शिकायत करो, धाकड़ की नहीं। धाकड़ को हटाना अपने बस की बात नहीं..! नारदजी कहते हैं कि, जो इतना धाकड़ हो, उसे भला कौन हटा सकता है?

जनता कह रही…वाह कहें या शर्म करें!

मप्र विधानसभा का मानसून सत्र…मुद्दा विहीन विपक्ष… माननीयों का सदन के भीतर-बाहर सिर्फ हो हल्ला… कभी भैंस, कभी गिरगिट, तो कभी मछली वेश में प्रहसन (नाटक)… छह दिन विधानसभा चली… जनता के ज्वलंत मुद्दे नक्कारखाने में चले गये….और विपक्ष के प्रहसन (नाटक) में हर घंटे 40 लाख रुपए स्वाहा हो गये…नारदजी कहते हैं कि, इन्हें विदूषक बनने नहीं, जनता की आवाज उठाने के लिए विधानसभा में भेजा गया था…अब जनता वाह कहे या शर्म करे…? जय हो विपक्षी प्रहसन की…!

साहब की कोठी चर्चाओं में

राज्य सरकार के एक अहम महकमे के मुखिया (एसीएस) की आलीशान कोठी राज्य मंत्रालय के गलियारों में चर्चाओं में है। खास बात यह है कि, प्रदेश के सबसे बड़े लिकर किंग के पड़ोस में निर्मित इस कोठी की भव्यता को किसी की नजर न लग जाए, इसके लिए एक ज्योतिषी के परामर्श पर पूरी कोठी को गगनचुंबी वृक्ष लगाकर छिपाने की कोशिश की गई है। हालांकि साहब तर्क यही दे रहे हैं कि, वास्तुदोष और पर्यावरण की दृष्टि से कोठी के चौतरफा? वृक्षारोपण किया गया है। खैर जो भी हो, नारदजी यही कामना करते हैं कि कोठी साहब को फलीभूत हो..!

इन्हें कौन बर्खास्त करे?

अपने जमाने में ईमानदारी की मिसाल रहे एक्स डीजीपी विक्रम सिंह ने हाल ही में एक चैनल को दिये इंटरव्यू में कहा कि टीआई स्तर का पुलिस अधिकारी यदि पजेरो, फार्च्यूनर और आडी जैसी महंगी गाडिय़ों में घूमता दिखाई देने लगे, तो उसे तत्काल बर्खास्त कर देना चाहिए। पूरे मध्यप्रदेश की तो बात छोडय़िे जनाब, राजधानी में ही ऐसे कई टीआई स्तर के पुलिस अधिकारियों को नारदजी जानते हैं, जो पजेरो-आडी में फर्राटा भर रहे हैं। बेहिसाब चल-अचल संपत्ति के मालिक बन बैठे हैं। सवाल यह है कि कौन ऐसे अधिकारियों की जांच करे और कौन इन्हें बर्खास्त करे?

Previous Post

हिमाचल में फिर आफत… 5 जगह बादल फटे, भारी नुकसान, पुल-वाहन मलबे बाढ़ में बहे, 325 रास्ते बंद

Next Post

15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री मोदी सुनाएंगे ऑपरेशन सिंदूर की शौर्य गाथा

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री मोदी सुनाएंगे ऑपरेशन सिंदूर की शौर्य गाथा

15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री मोदी सुनाएंगे ऑपरेशन सिंदूर की शौर्य गाथा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.