Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home देश

15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री मोदी सुनाएंगे ऑपरेशन सिंदूर की शौर्य गाथा

Politics Mirror by Politics Mirror
August 14, 2025
in देश
0
15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री मोदी सुनाएंगे ऑपरेशन सिंदूर की शौर्य गाथा
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। इस साल के 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में लाल किले पर पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में आतंकी व सैन्य ठिकानों पर कार्रवाई के लिए भारत द्वारा लॉन्च ऑपरेशन सिंदूर की सफलता मुख्य आकर्षण होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संबोधन में लाल किले की प्राचीर से आपरेशन सिंदूर की शौर्य गाथा सुनायेंगे। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, समारोह में एमआई-17 हेलिकॉप्टर ऑपरेशन सिंदूर का प्रतीक चिन्ह वाला ध्वज लेकर उड़ान भरेगा।

आमंत्रण पत्रों पर ऑपरेशन सिंदूर का लोगो और ‘नया भारत’ का प्रतीक चिन्ह चिनाब ब्रिज का वॉटरमार्क भी छपा है। जैसे ही राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा, दो एमआई-17 हेलिकॉप्टरों से पुष्पवर्षा होगी। एक हेलिकॉप्टर राष्ट्रीय ध्वज ले जाएगा, दूसरा ऑपरेशन सिंदूर का ध्वज। कार्यक्रम में करीब 5,000 विशेष अतिथि समारोह में शामिल होंगे। स्पेशल ओलंपिक्स 2025 की भारतीय टीम, अंतरराष्ट्रीय खेलों के विजेता, खेलो इंडिया पैरा गेम्स के स्वर्ण पदक विजेता, विभिन्न सरकारी योजनाओं में प्रशिक्षित व पुरस्कृत किसान और श्रेष्ठ सरपंच और मेधावी छात्रों को आमंत्रित किया गया है।

जानकारी के अनुसार इसके अलावा स्वतंत्रता दिवस समारोह के विभिन्न राज्यों के 1,500 मेहमान से अधिक पारंपरिक परिधानों में साक्षी बनेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह, सीडीएस जनरल अनिल चौहान, थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी और वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह करेंगे। दिल्ली एरिया के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल भावनीश कुमार पीएम को सलामी मंच तक ले जाएंगे। फ्लाइंग ऑफिसर राशिका शर्मा पीएम की सहायता करेंगी। साथ ही 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। वायुसेना बैंड में पहली बार 11 अग्निवीर वायु संगीतकार शामिल होंगे।

Previous Post

परदे के पीछे…भाईसाब नई राजनीतिक जुगाड़ में जुटे!

Next Post

अगर आपके भी हैं दो वोटर कार्ड तो तुरंत कराएं रद्द, नहीं तो हो सकती है परेशानी

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
अगर आपके भी हैं दो वोटर कार्ड तो तुरंत कराएं रद्द, नहीं तो हो सकती है परेशानी

अगर आपके भी हैं दो वोटर कार्ड तो तुरंत कराएं रद्द, नहीं तो हो सकती है परेशानी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.