Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home देश

अगर आपके भी हैं दो वोटर कार्ड तो तुरंत कराएं रद्द, नहीं तो हो सकती है परेशानी

Politics Mirror by Politics Mirror
August 14, 2025
in देश
0
अगर आपके भी हैं दो वोटर कार्ड तो तुरंत कराएं रद्द, नहीं तो हो सकती है परेशानी
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान दो बड़े नेताओं पूर्व उपमुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के नाम पर दो-दो वोटर कार्ड मिलने का मामला सामने आया है। चुनाव आयोग ने दोनों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। भारत में जन प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत, एक ही चुनाव क्षेत्र या अलग-अलग क्षेत्रों में एक से ज्यादा वोटर कार्ड रखना गैरकानूनी है। दोषी पाए जाने पर जुर्माना या जेल हो सकती है।

ऐसे मामलों से चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता पर सवाल उठते हैं। डुप्लीकेट कार्ड के जरिए एक व्यक्ति एक से ज्यादा बार मतदान कर सकता है, जिससे नतीजों पर असर पड़ सकता है। इसके अलावा अलग-अलग क्षेत्रों में पंजीकरण से चुनावी रिकॉर्ड में भ्रम पैदा होता है। चुनाव आयोग की वेबसाइट या वोटर हेल्पलाइन ऐप पर जाएं। अपना नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि और राज्य डालकर सर्च करें। अगर आपके नाम पर एक से ज्यादा कार्ड हैं, तो उनकी डिटेल स्क्रीन पर दिख जाएगी। अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क करें। उनके पास आपके इलाके के मतदाताओं की पूरी सूची होती है और वे जांच कर सकते हैं।

अगर आपके नाम पर एक से ज्यादा कार्ड दर्ज हैं, तो फॉर्म-7 भरकर उनमें से एक को रद्द करवाएं। यह फॉर्म चुनाव आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है या बीएलओ के पास रहता है। तेजस्वी यादव और विजय कुमार सिन्हा की तरह अगर आपका नाम डुप्लीकेट सूची में पाया गया तो आयोग का नोटिस मिल सकता है। जवाब न देने पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है। अपनी वोटर आईडी की जानकारी समय-समय पर जांचें और गड़बड़ी मिलने पर तुरंत सुधार कराएं। लोकतंत्र में वोट का अधिकार केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी है और इसका सही इस्तेमाल तभी संभव है जब आपका रिकॉर्ड साफ और अद्यतन हो।

Previous Post

15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री मोदी सुनाएंगे ऑपरेशन सिंदूर की शौर्य गाथा

Next Post

जस्टिस यशवंत वर्मा से पहले भी 6 जजों पर लाए गए महाभियोग, लेकिन हुआ क्या…!

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
जस्टिस यशवंत वर्मा से पहले भी 6 जजों पर लाए गए महाभियोग, लेकिन हुआ क्या…!

जस्टिस यशवंत वर्मा से पहले भी 6 जजों पर लाए गए महाभियोग, लेकिन हुआ क्या...!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.