Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home जीवन शैली

पुरुषों को नपुंसक बना सकती है जेब में मोबाइल रखने की आदत

वैज्ञानिक अध्ययन में खुलासा

Politics Mirror by Politics Mirror
August 14, 2025
in जीवन शैली, स्वास्थ्य
0
पुरुषों को नपुंसक बना सकती है जेब में मोबाइल रखने की आदत
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। यदि आपको मोबाइल फोन को पैंट की जेब में या लैपटॉप को गोद में रखने की आदत है तो संभल जाईये, ये आदत आपको भारी पड सकती है। ये आदत पुरुषों को नपुंसक या बांझ बना सकती है। कलकत्ता यूनिवर्सिटी और इंस्टीट्यूट ऑफ रिप्रोडक्टिव मेडिसिन द्वारा किये गये वैज्ञानिक अध्ययन में बताया गया है कि मोबाइल और लैपटॉप से निकलने वाला रेडिएशन स्पर्म की क्वालिटी और डीएनए को नुकसान पहुंचाता है, जिससे पुरुषों की प्रजनन क्षमता पर गंभीर असर पड़ता है। इस रिसर्च में 20 से 40 साल की उम्र के 1,200 पुरुषों पर स्टैटिस्टिकल, मॉलिक्यूलर और जेनेटिक विश्लेषण किया गया। इसके साथ ही उनकी जीवनशैली, खानपान, नशे की आदतें और ऑफिस के काम करने की स्थितियों की भी गहनता से जांच की गई।

वैज्ञानिक अध्ययन से पता चला कि जिन लोगों के मोबाइल पैंट की जेब में दिन में 5 घंटे से अधिक रहते हैं या जो लगातार लैपटॉप गोद में रखकर काम करते हैं, उनमें स्पर्म काउंट काफी कम पाया गया। 1,200 पुरुषों में से 708 को स्पर्म की पूरी तरह से कमी पाई गई, जबकि 640 पुरुषों का स्पर्म काउंट सामान्य था। शोधकर्ताओं ने पाया कि रेडिएशन उन पुरुषों को ज्यादा प्रभावित करता है जिनमें कुछ खास जेनेटिक बदलाव पहले से मौजूद होते हैं, खासकर 30 वर्ष से कम उम्र के पुरुषों में। ऐसे लोगों में बांझपन का खतरा 10 गुना अधिक होता है।

शोध कर्ता वैज्ञानिकों का कहना है कि इलेक्ट्रोमैग्नेटिक रेडिएशन स्पर्म में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ाता है, जिससे फ्री रेडिकल्स सक्रिय हो जाते हैं और स्पर्म के डीएनए तथा झिल्ली को नुकसान पहुंचाते हैं। स्पर्म की बनावट ऐसी होती है कि उसमें एंटीऑक्सीडेंट कम होते हैं और उसका रिपेयर सिस्टम बहुत कमजोर होता है, जिससे नुकसान की भरपाई नहीं हो पाती। लैपटॉप को गोद में रखने से स्क्रोटम का तापमान बढ़ जाता है, जबकि स्पर्म बनने के लिए वहां का तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम होना चाहिए। इसी तरह मोबाइल के रेडिएशन से भी टेस्टीज प्रभावित होते हैं।

Previous Post

जस्टिस यशवंत वर्मा से पहले भी 6 जजों पर लाए गए महाभियोग, लेकिन हुआ क्या…!

Next Post

दफ्तर के कंप्यूटर, लैपटॉप पर व्हाट्सएप वेब का इस्तेमाल बंद करे…लीक हो सकती है आपकी पर्सनल जानकारी

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
दफ्तर के कंप्यूटर, लैपटॉप पर व्हाट्सएप वेब का इस्तेमाल बंद करे…लीक हो सकती है आपकी पर्सनल जानकारी

दफ्तर के कंप्यूटर, लैपटॉप पर व्हाट्सएप वेब का इस्तेमाल बंद करे...लीक हो सकती है आपकी पर्सनल जानकारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.