भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस ने संगठन के बदलाव की कवायद के बीच प्रदेश के 71 जिलों के अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। इसमें भोपाल शहर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना और भोपाल ग्रामीण जिला अध्यक्ष अनोखी मानसिंह पटेल पर संगठन ने एक बार पुन: भरोसा जताया है। चिंटू चौकसे को इंदौर शहर, जबकि विपिन वानखेड़े को इंदौर ग्रामीण की कमान दी गई है। कांग्रेस के 71 जिला अध्यक्षों की सूची में महज 4 महिलाओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। 6 वर्तमान विधायकों को भी जिला संगठन की कमान दी गई है। 8 पूर्व विधायकों को भी जिला अध्यक्ष बनाया गया है। इनमें गुना में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बेटे और राघौगढ़ से विधायक जयवर्धन सिंह को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।
इन विधायकों को मिली जिले की कमान
जिन विधायकों को जिला कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया है, उनमें जयवर्धन सिंह (राघौगढ़ विधायक) गुना, महेश परमार (तराना विधायक), उज्जैन ग्रामीण, संजय उईके (बैहर विधायक),बालाघाट, ओमकार सिंह मरकाम (डिंडौरी विधायक), डिंडौरी, सिद्धार्थ कुशवाह (सतना विधायक), सतना ग्रामीण और देवेन्द्र पटेल (सिलवानी विधायक),रायसेन जिला अध्यक्ष बनाया गया है।श्
इन पूर्व विधायकों को जिला अध्यक्ष बनाया
जिन पूर्व विधायकों को जिला अध्यक्ष बनाया गया है, उनमें मुकेश पटेल, अलीराजपुर, विपिन वानखेड़े, इंदौर ग्रामीण, कुंवर सौरभ सिंह, कटनी शहर, डॉ अशोक मर्सकोले, मंडला, सुनीता पटेल, नरसिंहपुर, प्रियव्रत सिंह, राजगढ़, हर्ष विजय गेहलोत, रतलाम ग्रामीण और मुकेश पटेल, अलीराजपुर शामिल हैं।
18 जिला अध्यक्षों पुन: भरोसा
सूची में जिन 18 जिला अध्यक्षों को फिर से मौका दिया गया है, उनमें नानेश चौधरी, बड़वानी, रवि नाईक, खरगौन, प्रकाश रांका, झाबुआ, नरेश्वर प्रताप सिंह, शाजापुर, मुकेश भाटी, उज्जैन शहर, मोहित रघुवंशी, विदिशा, राजीव गुजराती, सीहोर, प्रवीण सक्सेना, भोपाल शहर, अनोखी पटेल भोपाल ग्रामीण, विश्वनाथ ओक्टे, छिंदवाड़ा, संजय उईके, बालाघाट, सौरभ शर्मा, जबलपुर शहर, ज्ञान प्रताप सिंह, सीधी, मैहर से धर्मेश घई, मैहर, राजेन्द्र शर्मा, रीवा ग्रामीण, नवीन साहू, टीकमगढ़, राजेन्द्र कुशवाहा, अशोकनगर और मधुराज तोमर, मुरैना ग्रामीण का नाम शामिल है।
चार महिलाओं को जिला अध्यक्ष बनाया
आगर-मालवा – विजयलक्ष्मी तंवर, आगर मालवा, प्रतिभा रघुवंशी, खंडवा शहर, सुनीता पटेल और सरस्वती सिंह मरकाम, सिंगरोली ग्रामीण शामिल हैं।
जिला अध्यक्षों के नामों की सूची








