Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home विदेश

ट्रंप का यूक्रेन को झटका, अमेरिकी सेना भेजने से किया इनकार

Politics Mirror by Politics Mirror
August 20, 2025
in विदेश
0
ट्रंप का यूक्रेन को झटका, अमेरिकी सेना भेजने से किया इनकार
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खुद को शांतिदूत बताते हुए लगातार बैठकें कर रहे हैं। उन्होंने पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ शिखर सम्मेलन किया, फिर वाइट हाउस में यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की और दूसरे यूरोपीय नेताओं से मुलाकात की। इस अहम बैठक के बाद ट्रंप ने दो महत्वपूर्ण बातें कही। पहली ये कि वे पुतिन और जेलेंस्की की आमने-सामने बैठक की व्यवस्था कर रहे हैं। दूसरी- शांति समझौते के बाद यूक्रेन को अमेरिका और यूरोपीय देशों से सुरक्षा गारंटी मिलेगी। हालांकि, ट्रंप ने स्पष्ट किया कि वे अमेरिकी सेना को यूके्रन की धरती पर नहीं उतारेंगे, बल्कि हवाई सुरक्षा प्रदान करेंगे।

वर्ष 2022 में रूस के आक्रमण के बाद से यूक्रेन को अरबों डॉलर की अमेरिकी सहायता के कट्टर आलोचक रहे ट्रंप ने कहा कि यूरोपीय देश किसी भी समझौते को सुरक्षित करने के लिए अपनी सेना को जमीन पर उतारने को तैयार हैं। ट्रंप ने कहा कि फ्रांस, जर्मनी, यूके जैसे कुछ देश जमीन पर सेना उतारना चाहते है। हम उनकी मदद करने को तैयार हैं, खासकर हवाई मार्ग से। जब उनसे पूछा गया कि अमेरिकी सेना नहीं भेजने के आश्वासन का क्या? तो ट्रंप ने जवाब दिया कि मेरा आश्वासन है, मैं राष्ट्रपति हूं। इसके बाद वाइट हाउस ने भी ट्रंप के बयानों का समर्थन किया।

प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने मीडिया से कहा कि ट्रंप ने स्पष्ट रूप से कहा है कि अमेरिकी सेना यूक्रेन में जमीन पर नहीं उतरेगी, और अमेरिकी वायु शक्ति का उपयोग एक विकल्प और संभावना है। उन्होंने यह भी बताया कि पुतिन ने ट्रंप से ज़ेलेंस्की से मिलने का वादा किया है और शीर्ष अमेरिकी अधिकारी एक शिखर सम्मेलन के लिए रूस के साथ समन्वय कर रहे हैं। मंगलवार को वाशिंगटन में अमेरिका और यूरोप के शीर्ष सैन्य अधिकारियों ने यूक्रेन शांति समझौते की प्रक्रिया पर चर्चा की। एक अमेरिकी रक्षा अधिकारी ने बताया कि पश्चिमी नेता समझौते पर जोर दे रहे हैं। शीर्ष अमेरिकी अधिकारी जनरल डैन केन ने यूक्रेन शांति समझौते के सर्वोत्तम विकल्पों पर यूरोपीय सैन्य प्रमुखों के साथ मंगलवार शाम बातचीत की। यह चर्चा नाटो के 32 सदस्य देशों के सैन्य प्रमुखों की वर्चुअल बैठक से पहले हुई।

Previous Post

12 to 18 august 2025

Next Post

ऑपरेशन सिंदूर से हुई तबाही को छिपा रहा पाक, आर्मी चीफ मुनीर अपने ही लोगों को बना रहे बेवकूफ

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
ऑपरेशन सिंदूर से हुई तबाही को छिपा रहा पाक, आर्मी चीफ मुनीर अपने ही लोगों को बना रहे बेवकूफ

ऑपरेशन सिंदूर से हुई तबाही को छिपा रहा पाक, आर्मी चीफ मुनीर अपने ही लोगों को बना रहे बेवकूफ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.