Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home विदेश

ऑपरेशन सिंदूर से हुई तबाही को छिपा रहा पाक, आर्मी चीफ मुनीर अपने ही लोगों को बना रहे बेवकूफ

Politics Mirror by Politics Mirror
August 20, 2025
in विदेश
0
ऑपरेशन सिंदूर से हुई तबाही को छिपा रहा पाक, आर्मी चीफ मुनीर अपने ही लोगों को बना रहे बेवकूफ
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

इस्लामाबाद। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के सामने गिड़गिड़ाने वाले पाकिस्तान के सेना प्रमुख विदेश जाकर अपनी तारीफ के पुल बांध रहे हैं। पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर ने बेल्जियम में कहा कि उन्होंने भारत को सीजफायर की मांग करने पर मजबूर किया। भारत ने खुले मंच पर साफ कहा है कि पाकिस्तान में तबाही के बाद पाक के डीजीएमओ ने उससे संपर्क किया था। पाकिस्तान ने सीजफायर की मांग रखी जिसे भारत ने मान ली थी। भारत ने कहा है कि दोनों देशों के युद्धविराम में अमेरिका की कोई भूमिका नहीं थी।

रिपोर्टस के मुताबिक 11 अगस्त को बुसेल्स में आयोजित एक कार्यक्रम में पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर ने दावा किया था कि भारत ने पहले युद्धविराम की पहल की थी। इस कार्यक्रम में करीब 500 लोग मौजूद थे। वहीं किसी को भी मोबाइल फोन या फिर रिकॉर्डिंग डिवाइस ले जाने की इजाजत नहीं थी। इस कार्यक्रम में करीब 40 मिनट तक मुनीर अपने मुंह मियां मि_ू बनते रहे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने भारतीय विमान मार गिराए और मुंहतोड़ जवाब दिया।

पाक सेना प्रमुख मुनीर ने कहा कि भारत केवल संवेदना के लिए खुद को आतंकवाद का शिकार बताता है, जबकि भारत खुद पाकिस्तान में सीमा पार आतंकवाद का समर्थन करता है। मुनीर ने कहा कि भारत के पास ट्रंप के दखल और सीजफायर के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं था। यह पहली बार नहीं है जब मुनीर ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर दावे किए हैं। वॉशिंगटन में भी मुनीर ने इस तरह की बयानबाजी की थी। अमेरिका में उन्होने यहां तक कहा था कि पाकिस्तान परमाणु संपन्न देश है और अगर हम हारने लगे तो आधी दुनिया को साथ लेकर जाएंगे। भारत ने पाकिस्तान के दावों की पोल खोलते हुए कहा कि वह विदेशी सहयोग के लिए ही परेशान रहता है। इससे पता चलता है कि पाकिस्तान में लोकतंत्र का नामोनिशान नहीं है।

Previous Post

ट्रंप का यूक्रेन को झटका, अमेरिकी सेना भेजने से किया इनकार

Next Post

नवाजुद्दीन बोले-बेटी पसंद नहीं करती उनकी फिल्में

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
नवाजुद्दीन बोले-बेटी पसंद नहीं करती उनकी फिल्में

नवाजुद्दीन बोले-बेटी पसंद नहीं करती उनकी फिल्में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.