Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home विशेष

कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने एसआईटी जांच पर स्टे दिया

Politics Mirror by Politics Mirror
August 22, 2025
in विशेष
0
कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने एसआईटी जांच पर स्टे दिया
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

भोपाल। भोपाल की मध्य विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद पर मप्र हाईकोर्ट जबलपुर के निर्देश पर दर्ज धोखाधड़ी के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए हाईकोर्ट के जांच के आदेश पर फिलहाल रोक लगाने के आदेश दिये है। बता दें कि सोमवार को हाईकोर्ट जबलपुर ने विधायक मसूद के इंदिरा प्रियदर्शिनी कॉलेज के मामले में तीन दिन में मामला दर्ज करने और एसआईटी जांच के निर्देश दिए थे। इस मामले में विधायक ने सुप्रीम कोर्ट की शरण ली थी।

कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद की याचिका पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट जस्टिस जेके माहेश्वरी की बैंच ने सुनवाई की। कांग्रेस विधायक की ओर से सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल, विवेक तन्खा और वरुण तन्खा ने पक्ष रखा। विवेक तन्खा ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट ने स्टे कर दिया है। जानकारी के अनुसार सोमवार को हाईकोर्ट ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए कॉलेज की मान्यता हासिल करने के मामले में भोपाल पुलिस कमिश्नर को तीन दिन के भीतर एफआईआर दर्ज कर इसकी जानकारी कोर्ट को देने के आदेश दिये थे। हाईकोर्ट के आदेश के बाद भोपाल के कोहेफिजा थाने में कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के खिलाफ कूटरचित दस्तावेजों के जरिए धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया गया था। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद पर आरोप हैं कि उन्होंने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अपने कॉलेज की मान्यता ली थी। कोर्ट ने इंदिरा प्रियदर्शिनी कॉलेज में नए एडमिशन पर पूरी तरह से रोक लगा दी है।

बता दें कि भोपाल के खानूगांव में स्थित इंदिरा प्रियदर्शनी कॉलेज का संचालन अमन एजुकेशन सोसाइटी करती है। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद इस सोसाइटी के सचिव हैं। इस मामले की शिकायत पूर्व भाजपा विधायक ध्रुवनारायण सिंह ने की थी। जांच के बाद आयुक्त उच्च शिक्षा ने माना कि अमन एजुकेशन सोसाइटी ने इंदिरा प्रियदर्शनी कॉलेज के संचालन के लिए फर्जी दस्तावेजों पर एनओसी और मान्यता ली। इसके बाद कॉलेज की मान्यता रद्द की गई। हालांकि, छात्रों के हित को देखते हुए कोर्ट ने कॉलेज को जारी रखने की अनुमति दी, लेकिन नए एडमिशन पर पूरी तरह रोक लगा दी।

Previous Post

संघ के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

Next Post

मुख्य सचिव की दावेदार अलका उपाध्याय को केंद्र में नई जिम्मेदारी

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
मुख्य सचिव की दावेदार अलका उपाध्याय को केंद्र में नई जिम्मेदारी

मुख्य सचिव की दावेदार अलका उपाध्याय को केंद्र में नई जिम्मेदारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.