Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश इंदौर

रण संवाद में बोले रक्षा मंत्री राजनाथ…भारत पहले आक्रमण नहीं करता, लेकिन यदि कोई चुनौती देता है तो…..

पाकिस्तान और चीन का नाम लिए बिना ही साधा निशाना और बताया भविष्य का युद्ध कैसा होगा

Politics Mirror by Politics Mirror
August 27, 2025
in इंदौर, देश, मध्यप्रदेश
0
रण संवाद में बोले रक्षा मंत्री राजनाथ…भारत पहले आक्रमण नहीं करता, लेकिन यदि कोई चुनौती देता है तो…..
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

इंदौर। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को मध्य प्रदेश के महू में आयोजित रण-संवाद 2025 कार्यक्रम में देश की सुरक्षा चुनौतियों और भविष्य के युद्ध के स्वरूप पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान पर भी परोक्ष हमला बोला और स्पष्ट किया कि भारत कभी पहले आक्रमण नहीं करता, लेकिन यदि कोई चुनौती देता है तो उसका जवाब पूरी ताकत से दिया जाएगा।

रण संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह नेे कहा कि रण और संवाद सुनने में विरोधाभासी लगते हैं, लेकिन भारतीय परंपरा में दोनों साथ-साथ चलते हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि महाभारत होने से पहले भगवान श्रीकृष्ण शांति दूत बनकर कौरवों के पास गए थे, ताकि युद्ध टल सके। भारत की संस्कृति में संवाद युद्ध का विकल्प नहीं, बल्कि उसका अंग रहा है।

रक्षा मंत्री ने कहा कि 21वीं सदी के युद्ध केवल बंदूकों और टैंकों से नहीं लड़े जाएंगे। भविष्य के युद्ध प्रौद्योगिकी, खुफिया, कूटनीति और अर्थव्यवस्था के मिश्रण होंगे। साइबर अटैक, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), ड्रोन, उपग्रह आधारित निगरानी और डेटा-संचालित रणनीति किसी भी देश की जीत-हार तय करेंगे। उन्होंने जोर दिया कि जो राष्ट्र प्रौद्योगिकी और रणनीति में आगे होगा, वही वैश्विक शक्ति के रूप में उभरेगा।

राजनाथ सिंह ने कहा, सिर्फ सैनिकों की संख्या और हथियारों का भंडार ही काफी नहीं है। भविष्य के युद्धों का दायरा अब जमीन, समुद्र और आकाश तक सीमित नहीं है, बल्कि अंतरिक्ष और साइबर स्पेस तक फैल चुका है। उपग्रह-रोधी हथियार और अंतरिक्ष कमान केंद्र अब शक्ति के नए पैमाने हैं। इसलिए भारत को केवल रक्षात्मक नीति नहीं, बल्कि सक्रिय रणनीति भी अपनानी होगी। उन्होंने पाकिस्तान और चीन का नाम लिए बिना संकेत दिया कि पड़ोसी देशों से चुनौती मिलती रही है। उन्होंने कहा कि भारत युद्ध नहीं चाहता, लेकिन अगर कोई देश उसकी संप्रभुता या सुरक्षा को चुनौती देगा तो उसका जवाब पूरी ताकत से दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि भारत की रक्षा तैयारियां लगातार मजबूत की जा रही हैं और इसके लिए प्रशिक्षण, तकनीकी उन्नति और रणनीतिक साझेदारियां अहम भूमिका निभा रही हैं।

Previous Post

अपराधों की ई-विवेचना के लिये सरकार 75 करोड़ से खरीदेगी 25 हजार टैबलेट

Next Post

बिहार में मंत्री, विधायक को गुस्साए ग्रामीणों ने दौड़ाया, सुरक्षा कर्मी सहित कई घायल

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
बिहार में मंत्री, विधायक को गुस्साए ग्रामीणों ने दौड़ाया, सुरक्षा कर्मी सहित कई घायल

बिहार में मंत्री, विधायक को गुस्साए ग्रामीणों ने दौड़ाया, सुरक्षा कर्मी सहित कई घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.