Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home देश

बिहार में मंत्री, विधायक को गुस्साए ग्रामीणों ने दौड़ाया, सुरक्षा कर्मी सहित कई घायल

Politics Mirror by Politics Mirror
August 27, 2025
in देश
0
बिहार में मंत्री, विधायक को गुस्साए ग्रामीणों ने दौड़ाया, सुरक्षा कर्मी सहित कई घायल
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पटना। बिहार के नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र के मलावां गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब मातमपुर्सी के लिए पहुंचे स्थानीय विधायक और बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार पर गुस्साए ग्रामीणों ने हमला कर दिया। घटना में मंत्री के सुरक्षा कर्मी सहित कई लोग घायल हो गए। किसी का सिर फट गया तो कई लोगों को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद गांव छावनी में तब्दील हो गया। हालात को काबू करने के लिये भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा।

प्राप्त जानकारी अनुसार, तीन दिन पहले हुए सडक़ हादसे में गांव के नौ लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना के पीडि़त परिवारजनों से मिलने के लिए मंगलवार को मंत्री और विधायक गांव पहुंचे थे। नेताओं ने पीडि़त परिवारों से मुलाकात की और लौटने लगे। इसी दौरान ग्रामीणों ने उनसे कुछ देर और रुकने की अपील की, लेकिन मंत्री आगे का कार्यक्रम होने का हवाला देकर जाने लगे तो इस पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए। गुस्से से बेकाबू भीड़ ने पहले एक स्थानीय पत्रकार और विधायक को घेर लिया। देखते ही देखते लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। स्थिति ऐसी बन गई कि मंत्री और विधायक को अपनी जान बचाने के लिए करीब एक किलोमीटर तक भागना पड़ा। इसी दौरान उनके सुरक्षाकर्मी और समर्थक भीड़ का शिकार हो गए और कई लोग घायल हो गए।

ग्रामीणों का आरोप है कि हादसे के दिन विधायक के कहने पर उन्होंने सडक़ जाम हटाया था, लेकिन अब तक उन्हें उचित मुआवजा नहीं मिला। इसी नाराजगी ने उग्र रूप ले लिया और नेताओं पर हमला कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन हरकत में आया। बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने-बुझाने की कोशिश की। फिलहाल क्षेत्र में तनाव बरकरार है और पुलिस सतर्कता बनाए हुए है।

Previous Post

रण संवाद में बोले रक्षा मंत्री राजनाथ…भारत पहले आक्रमण नहीं करता, लेकिन यदि कोई चुनौती देता है तो…..

Next Post

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.