Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home जीवन शैली

हर दस में से एक महिला को है ‘एंडोमेट्रियोसिस’ नामक गंभीर बीमार

Politics Mirror by Politics Mirror
August 27, 2025
in जीवन शैली, स्वास्थ्य
0
हर दस में से एक महिला को है ‘एंडोमेट्रियोसिस’ नामक गंभीर बीमार
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। महिलाओं में पीरियड्स (माहवारी) में तेज दर्द ‘एंडोमेट्रियोसिस’ नामक गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है। यह समस्या हर दस में से एक महिला को है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि एंडोमेट्रियोसिस उतनी ही गंभीर है जितनी कैंसर जैसी बीमारियां। क्योंकि इसका कोई स्थायी इलाज दवाओं से संभव नहीं है। अधिकतर मामलों में सर्जरी ही इसका विकल्प है। पीरियड्स के दौरान असामान्य रूप से तेज दर्द, बार-बार पेनकिलर लेने की आवश्यकता, पीरियड्स से पहले या बाद में लगातार दर्द बने रहना, सेक्स या पेशाब करते समय दर्द होना, कब्ज या डायरिया जैसी समस्या होना इसके प्रमुख लक्षण हो सकते हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार एंडोमेट्रियोसिस को समझें तो यह महिलाओं के गर्भाशय से जुड़ी एक स्थिति है। गर्भाशय की तीन परतों में सबसे अंदरूनी परत ‘एंडोमेट्रियम’ कहलाती है। यही परत हर महीने बनती और झड़ती है और खून के रूप में बाहर निकलती है। जब यह परत गर्भाशय के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों, जैसे ओवरीज या पेल्विस में बनने लगे तो इसे एंडोमेट्रियोसिस कहा जाता है। अगर यह परत ओवरीज पर विकसित हो जाए तो यह बांझपन तक का कारण बन सकती है। चिकित्सकों का कहना है कि समय पर इलाज और सही जीवनशैली अपनाकर इस बीमारी को काबू किया जा सकता है।

इसके लिए एंटी-इन्फ्लेमेटरी डाइट अपनाना जरूरी है। इसके साथ पीडि़त को मटन, कैफीन, रिफाइंड शुगर, ग्लूटेन और अल्कोहॉल जैसी चीजों से दूरी बनानी चाहिए। नियमित योग और व्यायाम करने से भी काफी फायदा हो सकता है। हरी सब्जियों और फाइबर से भरपूर संतुलित भोजन से स्थिति बेहतर होती है। विशेषज्ञों की मानें तो महिलाएं अक्सर तेज पीरियड दर्द को सामान्य मानकर नजऱअंदाज़ कर देती हैं और डॉक्टर से संपर्क तभी करती हैं जब स्थिति बिगड़ जाती है। जबकि सही समय पर परामर्श लेने से न केवल दर्द से राहत पाई जा सकती है बल्कि भविष्य में होने वाली गंभीर जटिलताओं से भी बचा जा सकता है।

Previous Post

19 to 25 August 2025

Next Post

मस्क ने रचा एक और इतिहास…लांच किया दुनिया का सबसे ताकतवर रॉकेट

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
मस्क ने रचा एक और इतिहास…लांच किया दुनिया का सबसे ताकतवर रॉकेट

मस्क ने रचा एक और इतिहास...लांच किया दुनिया का सबसे ताकतवर रॉकेट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.