Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

18 साल बाद फिर ‘हैवान’ में एक साथ दिखेंगे अक्षय-सैफ

Politics Mirror by Politics Mirror
August 27, 2025
in मनोरंजन
0
18 साल बाद फिर ‘हैवान’ में एक साथ दिखेंगे अक्षय-सैफ
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई । खतरों के खिलाड़ी यानि एक्टर अक्षय कुमार और सैफ अली खान लंबे अरसे बाद एक साथ नजर आएंगे। दोनों एक्टर लगभग 18 साल बाद बड़े पर्दे पर साथ नजऱ आएंगे। दोनों की नई फिल्म ‘हैवान’ की शूटिंग शुरू हो गई है। फिल्म का निर्देशन मशहूर फिल्ममेकर प्रियदर्शन कर रहे हैं, जिनके साथ अक्षय पहले भी कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके हैं। अक्षय कुमार ने इस खास मौके पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक बिहाइंड द सीन्स वीडियो साझा किया, जिसमें वह सैफ अली खान और निर्देशक प्रियदर्शन के साथ बातचीत करते दिख रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा कि हम सब ही हैं, थोड़े से शैतान। कोई ऊपर से संत है और कोई अंदर से हैवान। आज से फिल्म हैवान की शूटिंग शुरू कर रहा हूं, और वो भी अपने पसंदीदा डायरेक्टर प्रियदर्शन सर के साथ। लगभग 18 साल बाद सैफ के साथ काम करने का मौका मिला है। चलिए अब हैवानियत शुरू करते हैं!!

बता दें कि अक्षय और सैफ पिछली बार साल 2008 में फिल्म ‘टशन’ में साथ नजऱ आए थे। यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन विजय कृष्ण आचार्य ने किया था। इसमें करीना कपूर खान और अनिल कपूर भी अहम भूमिकाओं में थे, हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा सफल साबित नहीं हुई थी। अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी अपकमिंग फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ जल्द रिलीज होने वाली है। इसका टीजर हाल ही में जारी हुआ, जिसमें अक्षय के साथ अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला की मजेदार कॉमिक टाइमिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया।

सुभाष कपूर निर्देशित यह फिल्म 19 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी और ‘जॉली एलएलबी’ फ्रेंचाइज़ी की तीसरी किस्त होगी। वहीं सैफ अली खान भी अपने आने वाली फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं। वह जल्द ही ‘गो गोवा गॉन 2’ और ‘रेस 4’ में दिखाई देंगे। इससे पहले वह निर्देशक कुकी गुलाटी और रॉबी ग्रेवाल की फिल्म ‘ज्वेल थीफ: द हाइस्ट बिगिन्स’ में नजऱ आए थे, जिसे नेटफ्लिक्स पर 25 अप्रैल को रिलीज किया गया था। ‘हैवान’ का निर्माण स्टार स्टूडियोज, कांगड़ा टॉकीज और केप ऑफ गुड फिल्म्स के बैनर तले किया जा रहा है।

Previous Post

जेल में बंद इमरान खान ने कहा- मुनीर ने पाकिस्तान को बर्बाद कर दिया

Next Post

दस दिन घर-घर होगी भगवान गणेश की आराधना

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
दस दिन घर-घर होगी भगवान गणेश की आराधना

दस दिन घर-घर होगी भगवान गणेश की आराधना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.