Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home विदेश

जेल में बंद इमरान खान ने कहा- मुनीर ने पाकिस्तान को बर्बाद कर दिया

Politics Mirror by Politics Mirror
August 27, 2025
in विदेश
0
जेल में बंद इमरान खान ने कहा- मुनीर ने पाकिस्तान को बर्बाद कर दिया
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने जेल से ही अपने देश की सत्ता और संस्थानों पर बड़ा हमला बोला है। खान ने पाकिस्तान आर्मी चीफ असीम मुनीर पर सीधा निशाना साधा और उनकी तुलना पूर्व पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड चेयरमैन मोहसिन नकवी से की। इमरान ने कहा-‘जिस तरह मोहसिन नकवी ने पाकिस्तान क्रिकेट को तबाह कर दिया, उसी तरह असीम मुनीर पाकिस्तान को बर्बाद कर रहे हैं। पूर्व पीएम इमरान की बहन अलीमा खानम ने अदियाला जेल में मुलाकात के बाद भाई का संदेश बाहर लाकर सुनाया।

इमरान की बहन अलीमा ने बताया कि उनके भाई इमरान को जेल में सख्त परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। अकेलेपन (सॉलिटरी कॉन्फाइनमेंट) में रखे जाने के बावजूद इमरान का हौसला टूटा नहीं है। उन्होंने साफ कहा- ‘चाहे मुझे और बुशरा बीबी को अकेली कोठरी में डाल दो, हम झुकेंगे नहीं।

अलीमा के मुताबिक जेल से इमरान खान ने तीखा संदेश देते हुए कहा, असीम मुनीर पाकिस्तान को उसी तरह बर्बाद कर रहे जैसे मोहसिन नकवी ने क्रिकेट को किया। कानून और इंसाफ नहीं बचा पाकिस्तान में। अलीमा ने दावा किया कि इमरान खान देश की मौजूदा हालत को लेकर बेहद चिंतित हैं। उन्होंने कहा- पाकिस्तान में अब कानून का राज नहीं है। मीडिया से लेकर अदालतें सभी संस्थान समझौता कर चुके हैं।’ इमरान खान का कहना है कि न तो इंसाफ बचा है, न ही लोगों के बुनियादी अधिकार सुरक्षित हैं।

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ने जेल से सेना प्रमुख असीम मुनीर को खुली चुनौती देते हुए कहा कि उन पर और उनके परिवार पर चाहे कितना भी ‘जुल्म’ किया जाए, उनका हौसला टूटेगा नहीं। इससे पहले इमरान खान ने पंजाब की मुख्यमंत्री मरयम नवाज और वरिष्ठ जेल अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। खान का कहना है कि उन्हें जेल में बुनियादी सुविधाओं से वंचित किया जा रहा है। 72 वर्षीय इमरान खान अगस्त 2023 से रावलपिंडी की अडियाला जेल में कैद हैं और उन पर कई मुकदमे चल रहे हैं।

Previous Post

मस्क ने रचा एक और इतिहास…लांच किया दुनिया का सबसे ताकतवर रॉकेट

Next Post

18 साल बाद फिर ‘हैवान’ में एक साथ दिखेंगे अक्षय-सैफ

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
18 साल बाद फिर ‘हैवान’ में एक साथ दिखेंगे अक्षय-सैफ

18 साल बाद फिर ‘हैवान’ में एक साथ दिखेंगे अक्षय-सैफ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.