Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश भोपाल

श्रीनिवास तिवारी की प्रतिमा स्थापना में अडंगा, विंध्य की जनता का अपमान

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप करने की मांग की

Politics Mirror by Politics Mirror
September 11, 2025
in भोपाल, मध्यप्रदेश
0
श्रीनिवास तिवारी की प्रतिमा स्थापना में अडंगा, विंध्य की जनता का अपमान
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

भोपाल । पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं विधायक अजयसिंह ने रीवा में नगर निगम द्वारा प्रस्तावित स्व. श्रीनिवास तिवारी जी की प्रतिमा स्थापना में पुलिस विभाग द्वारा अड़ंगा लगाये जाने को द्वेषपूर्ण बताते इसकी कड़ी आलोचना की है। उन्होंने इसे विन्ध्य की जनता का अपमान बताया है।

श्रीसिंह ने कहा कि 31 मार्च 2018 को सर्वसम्मति से नगर निगम परिषद, रीवा द्वारा स्व. तिवारी की प्रतिमा एसएएफ चौराहे पर लगाने के लिए प्रस्ताव पारित किया गया था। तीस दिसम्बर 2022 को इसके लिए विधिवत टेंडर जारी किया गया। कार्य आदेश 20 सितम्बर 2023 को जारी होने के बाद नगर निगम द्वारा मांगे जाने पर विद्युत विभाग, सडक़ विकास प्राधिकरण एवं लोक निर्माण विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र तो जारी हुआ, लेकिन पुलिस विभाग द्वारा अनापत्ति प्रमाणपत्र न दिए जाने के कारण कार्य रोक दिया गया है।

श्री सिंह ने कहा कि जमीन तो मप्र शासन की ही है फिर चाहे वह नगर निगम की हो या पुलिस विभाग की हो। इसमें तकनीकी कारण बताकर रोकटोक करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि स्व. श्रीनिवास तिवारी विन्ध्य की माटी के सपूत थे और वहां के सर्वमान्य कद्दावर नेता थे। ऐन मोके पर उनकी प्रतिमा की स्थापना में रोक टोक किया जाना द्वेषपूर्ण है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री से इस मामले तत्काल हस्तक्षेप करने की अपील की है ताकि प्रतिमा की स्थापना में आ रहे व्यवधानों को दूर करते हुए उनके जन्मदिन पर ही प्रतिमा का अनावरण हो सके।

क्या है मामला
स्व. श्रीनिवास तिवारी की प्रतिमा का अनावरण उनके जन्म दिवस के अवसर पर आगामी 17 सितम्बर को किया जाना है। नगर निगम द्वारा दस दिनों से एसएएफ चौराहे में स्टेच्यू लगाने का कार्य किया जा रहा था, परंतु पुलिस विभाग के अधिकारियों ने इस पर आपत्ति दर्ज कराते हुए कार्य ही रोक दिया। जिसे नगर निगम ने मप्र शासन की जमीन बताई है उस पर पुलिस विभाग खुद का आधिपत्य बता रहा है।

Previous Post

नेपाल में हिंसा : संसद को चिता में बदलने वाले इस जनाक्रोश के मायने ?

Next Post

अब ऐश्वर्या राय के नाम, फोटो का इस्तेमाल करना अपराध होगा

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
अब ऐश्वर्या राय के नाम, फोटो का इस्तेमाल करना अपराध होगा

अब ऐश्वर्या राय के नाम, फोटो का इस्तेमाल करना अपराध होगा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.