Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home देश

अब ऐश्वर्या राय के नाम, फोटो का इस्तेमाल करना अपराध होगा

Politics Mirror by Politics Mirror
September 11, 2025
in देश, मनोरंजन
0
अब ऐश्वर्या राय के नाम, फोटो का इस्तेमाल करना अपराध होगा
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस एवं पूर्व मिस वल्र्ड ऐश्वर्या राय बच्चन को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। गुरुवार को हुई सुनवाई में अदालत ने उनके नाम, फोटो और पहचान के अनधिकृत उपयोग पर रोक लगाते हुए कई संस्थाओं और ऑनलाइन प्लेटफॉम्र्स को सख्त निर्देश जारी किए हैं। जस्टिस तेजस करिया की एकल पीठ ने कहा कि ऐश्वर्या राय के नाम और छवि का बिना अनुमति इस्तेमाल उनकी निजता और गरिमा के अधिकार का उल्लंघन है।

बता दें कि ऐश्वर्या राय ने हाल ही में अदालत से सुरक्षा की मांग करते हुए कहा था कि उनकी पहचान और छवि का दुरुपयोग न केवल उनके अधिकारों का हनन है, बल्कि उनके व्यक्तित्व और ब्रांड वैल्यू को भी नुकसान पहुंचा रहा है। अदालत का यह फैसला न सिर्फ ऐश्वर्या के लिए बड़ी राहत है, बल्कि भविष्य में मशहूर हस्तियों की पहचान के डिजिटल दुरुपयोग पर भी एक मिसाल कायम कर सकता है।

हाईकोर्ट ने यह भी माना कि इस तरह की गतिविधियां अभिनेत्री की साख, प्रतिष्ठा और आर्थिक हितों को नुकसान पहुंचा सकती हैं और लोगों को गुमराह कर सकती हैं कि वह किसी उत्पाद या सेवा का समर्थन करती हैं। अदालत ने उनके पक्ष में अंतरिम निषेधाज्ञा पारित की और अज्ञात पक्षों समेत सभी प्रतिवादियों को उनके नाम ऐश्वर्या राय बच्चन, संक्षिप्त नाम एआरबी, फोटो, समानता और व्यक्तित्व के अन्य पहलुओं के उपयोग से वाणिज्यिक या व्यक्तिगत लाभ उठाने पर रोक लगा दी। यह आदेश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डीपफेक, फेस मॉर्फिंग और मशीन लर्निंग सहित सभी तकनीकों पर लागू होगा।

अदालत ने गूगल एलएलसी को निर्देश दिया कि वह मुकदमे में उल्लेखित यूआरएल को 72 घंटों के भीतर हटाए और उन वेबसाइट संचालकों की जानकारी सीलबंद रूप में उपलब्ध कराए। साथ ही, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को सात दिनों के भीतर विवादित यूआरएल ब्लॉक करने का आदेश दिया गया। मामले की सुनवाई के दौरान अभिनेत्री की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता संदीप सेठी ने कहा कि प्रतिवादी एआई और डीपफेक तकनीक का इस्तेमाल कर ऐश्वर्या के चेहरे को अवास्तविक और अश्लील सामग्री में बदल रहे हैं। इसके अलावा उनकी फोटो का दुरुपयोग कर टी-शर्ट और मग जैसे उत्पादों की अवैध बिक्री भी की जा रही है।

Previous Post

श्रीनिवास तिवारी की प्रतिमा स्थापना में अडंगा, विंध्य की जनता का अपमान

Next Post

राष्ट्रपति-राज्यपाल मामले में सुप्रीम फैसला सुरक्षित: सीजेआई गवई बोले- हाथ पर हाथ धरे बैठे तो नहीं रह सकते

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
राष्ट्रपति-राज्यपाल मामले में सुप्रीम फैसला सुरक्षित: सीजेआई गवई बोले- हाथ पर हाथ धरे बैठे तो नहीं रह सकते

राष्ट्रपति-राज्यपाल मामले में सुप्रीम फैसला सुरक्षित: सीजेआई गवई बोले- हाथ पर हाथ धरे बैठे तो नहीं रह सकते

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.