Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home टेक्नालाजी

e-NAM: गन्ना, मर्चा-कतरनी चावल, जर्दालू आम, मगही-बनारसी पान और लीची की ‘ई-नाम’ पर बिक्री; कृषि मंत्री का फैसला

politicsmirror by politicsmirror
July 9, 2025
in टेक्नालाजी, देश, मध्यप्रदेश, राजनीति इन दिनों, राजनीतिक चिंतन, विदेश, विशेष
0
e-NAM: गन्ना, मर्चा-कतरनी चावल, जर्दालू आम, मगही-बनारसी पान और लीची की ‘ई-नाम’ पर बिक्री; कृषि मंत्री का फैसला
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

किसानों, व्यापारियों और अन्य हितधारकों की ओर से अधिक कृषि उत्पादों को शामिल करने की मांग को देखते हुए केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने ई-नाम के तहत व्यापार के दायरे को और बढ़ाने का यह फैसला किया है। 

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को बेहतर दाम दिलाने के साथ ही कृषि व्यापार को बढ़ावा देने के लिए सात नए उत्पादों और उनके व्यापार योग्य मानदंडों को शामिल करते हुए ई-नाम प्लेटफॉर्म का विस्तार करने की स्वीकृति प्रदान की है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के अनुसार, इसका मकसद कृषि उत्पादों का कवरेज बढ़ाना और किसानों और व्यापारियों को डिजिटल ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म से लाभ उठाने के अधिक अवसर प्रदान करना है।

ये सात उत्पाद हैं- गन्ना, मर्चा चावल, कतरनी चावल, जर्दालू आम, शाही लीची, मगही पान और बनारसी पान। इन सात उत्पादों सहित ई-नाम प्लेटफॉर्म पर उत्पादों की संख्या बढ़कर अब 238 हो गई हैं। किसानों, व्यापारियों और अन्य हितधारकों की ओर से अधिक कृषि उत्पादों को शामिल करने की मांग को देखते हुए केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने ई-नाम के तहत व्यापार के दायरे को और बढ़ाने का यह फैसला किया है। 

कृषि मंत्रालय के अंतर्गत विपणन एवं निरीक्षण निदेशालय (डीएमआई) ने 7 अतिरिक्त कृषि उत्पादों के लिए व्यापार योग्य मापदंड तैयार किए हैं। ये नए उत्पाद मापदंड राज्य एजेंसियों, व्यापारियों, विषय-विशेषज्ञों और एसएफएसी सहित प्रमुख हितधारकों के साथ व्यापक परामर्श और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह के अनुमोदन का परिणाम हैं। यह पहल पारदर्शिता बढ़ाती है, निष्पक्ष व्यापार प्रथाओं को सुविधाजनक बनाती है और कृषि क्षेत्र के समग्र विकास में योगदान देती है। व्यापार योग्य मापदंडों का निर्माण प्रत्येक उत्पाद के लिए श्रेणी या रेंज प्रदान करता है और उपज की गुणवत्ता के आधार पर किसानों को लाभकारी मूल्य प्राप्त करने में मदद करता है।

ये नए स्वीकृत व्यापार योग्य मापदंड ई-नाम पोर्टल पर उपलब्ध होंगे, जिससे कृषि उत्पादों के डिजिटल व्यापार को सुविधाजनक बनाने के लिए प्लेटफ़ॉर्म की क्षमता और सुदृढ़ होगी। इस कदम से किसानों को बेहतर बाज़ार पहुंच, बेहतर मूल्य निर्धारण और बेहतर गुणवत्ता का आश्वासन मिलेगा, जिससे उनके आर्थिक कल्याण को बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा, विभिन्न हितधारकों से प्राप्त अनुरोध और फीडबैक के आधार पर, मौजूदा 4 उत्पादों के व्यापार योग्य मापदंडों में संशोधन किया गया है, ये हैं-सिंघाड़े का आटा, सिंघाड़ा, बेबी कॉर्न व ड्रैगन फ्रूट।


Previous Post

Canteen Row: कैंटीन चलाने वाली कंपनी का लाइसेंस निलंबित; थप्पड़ कांड पर शिवसेना विधायक बोले- माफी नहीं मांगूगा

Next Post

ट्रंप ने मेक्सिको के टमाटरों पर लगाया 17 फीसदी टैरिफ

politicsmirror

politicsmirror

Next Post
ट्रंप ने मेक्सिको के टमाटरों पर लगाया 17 फीसदी टैरिफ

ट्रंप ने मेक्सिको के टमाटरों पर लगाया 17 फीसदी टैरिफ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.