Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home देश

पूरे देश में होगा एसआईआर, 1 जुलाई 1987 से पहले जन्म हुआ तो नहीं देना होगा कोई दस्तावेज

Politics Mirror by Politics Mirror
September 18, 2025
in देश
0
पूरे देश में होगा एसआईआर, 1 जुलाई 1987 से पहले जन्म हुआ तो नहीं देना होगा कोई दस्तावेज
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। पूरे देश में होने वाले मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद 50 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं (वोटर्स) को किसी भी अतिरिक्त दस्तावेज की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसका कारण है कि उनके नाम पहले से ही मतदाता सूची में दर्ज हैं। एक जुलाई 1987 से पहले जन्म होने का दावा (अंडरटेकिंग) करने वाले मतदाताओं को कोई अन्य दस्तावेज लगाने की जरूरत नहीं होगी।

चुनाव आयोग के अधिकारियों के मुताबिक भारत के आधे से ज्यादा मतदाता इस नई प्रक्रिया के दायरे में आएंगे। इन मतदाताओं को कोई भी दस्तावेज देने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि उनका नाम उनके राज्य में पिछली एसआईआर की मतदाता सूची में शामिल होगा। ज्यादातर राज्यों में मतदाता सूची का आखिरी एसआईआर 2002 से 2008 के बीच हुआ था, जिसे इस प्रक्रिया के लिए कट-ऑफ माना जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि चुनाव आयोग जल्द ही पूरे देश में एसआईआर को लागू करने की तारीख तय करेगा। राज्यों में मतदाता सूचियों को सुधार करने का काम इस साल के अंत से पहले शुरू हो सकता है। पिछले हफ्ते हुए एक सम्मेलन में राज्यों के सीईओ को अपने-अपने राज्यों में पिछली एसआईआर के बाद प्रकाशित मतदाता सूची तैयार रखने को कहा गया है।

बिहार में आखिरी एसआईआर 2003 में हुआ था। इसके मुताबिक अभी इसमें सूचीबद्ध कुल 4.96 करोड़ (60 फीसदी) मतदाताओं को अपनी जन्मतिथि या जन्मस्थान स्थापित करने के लिए मतदाता सूची के प्रासंगिक भाग को छोडक़र कोई सहायक दस्तावेज देने की जरूरत नहीं है। बिहार में इस प्रक्रिया को लेकर राजनीतिक विवाद भी हो चुका है, जहां विपक्षी दलों ने दस्तावेजों की कमी के कारण लोगों के मताधिकार से वंचित होने की आशंका जताई थी। केवल 40 फीसदी मतदाताओं को ही अपनी जन्मतिथि या स्थान की पुष्टि के लिए सूचीबद्ध 12 दस्तावेजों में से कोई एक प्रस्तुत करना होगा। इसके अलावा वोटर बनने या राज्य के बाहर से आने वाले कुछ आवेदकों के लिए एक अतिरिक्त घोषणा पत्र भी शुरू किया गया है। ऐसे लोगों को यह शपथपत्र देना होगा कि उनका जन्म 1 जुलाई, 1987 से पहले भारत में हुआ था।

Previous Post

30 सितंबर एडमिशन की अंतिम तारीख, अटकी है 370 नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता

Next Post

राहुल गांधी ने कहा-चुनाव आयोग चोरों का रक्षक, बताए कैसे हो रहे कांग्रेस के वोट चोरी

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
राहुल गांधी ने कहा-चुनाव आयोग चोरों का रक्षक, बताए कैसे हो रहे कांग्रेस के वोट चोरी

राहुल गांधी ने कहा-चुनाव आयोग चोरों का रक्षक, बताए कैसे हो रहे कांग्रेस के वोट चोरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.