Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश भोपाल

30 सितंबर एडमिशन की अंतिम तारीख, अटकी है 370 नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता

Politics Mirror by Politics Mirror
September 18, 2025
in भोपाल, मध्यप्रदेश
0
30 सितंबर एडमिशन की अंतिम तारीख, अटकी है 370 नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

भोपाल। मध्यप्रदेश में नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता प्रक्रिया तीन महीने से अटकी हुई है। भोपाल सहित प्रदेशभर में प्रस्तावित कॉलेजों का भौतिक सत्यापन (फिजिकल इंस्पेक्शन) अब तक पूरा नहीं हो सका है। इस कारण 2025-26 का अकादमिक सत्र अधर में है और काउंसलिंग की तारीख तय नहीं हो पा रही। यह स्थिति तब है जब इंडियन नर्सिंग काउंसिल ने नर्सिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए अंतिम तारीख 30 सितंबर तय की है। प्री-नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट और जनरल नर्सिंग मिडवाइफरी ट्रेनिंग सिलेक्शन टेस्ट का रिजल्ट आए दो महीने हो चुके हैं, पर छात्रों में काउंसलिंग को लेकर असमंजस है।

बता दें कि मप्र में 370 नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता नवीनीकरण होना है। तथा 33 नए नर्सिंग कॉलेजों को मान्यता दी जानी है, जिनके लिए भौतिक निरीक्षण कर रिपोर्ट लगाना अनिवार्य है। दरअसल, कलेक्टर कार्यालय ने 21 जुलाई को संबंधित एसडीएम को निरीक्षण की जिम्मेदारी सौंपी थी। इसके बाद 4 अगस्त को संशोधित आदेश और स्मरण पत्र भेजा गया। लेकिन रिपोर्ट न आने पर कलेक्टर को दूसरी बार सख्त चेतावनी देनी पड़ी। आदेश में साफ लिखा गया है कि देरी को गंभीर लापरवाही माना जाएगा। मामला अब प्रमुख सचिव तक पहुंच चुका है और लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने इसे टीएल सूची में दर्ज कर लिया है।

दूसरे राज्यों में पढ़ाई के लिये जा रहे छात्र
इधर, विद्यार्थियों ने दूसरे कोर्स में एडमिशन लेना शुरू कर दिया है, कुछ छात्र मप्र के बाहर भी नर्सिंग कोर्स करने जा रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर 30 सितंबर तक काउंसलिंग शुरू नहीं हुई, तो पूरा सत्र गड़बड़ा जायेगा। प्री-नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट और जनरल नर्सिंग मिडवाइफरी ट्रेनिंग सिलेक्शन टेस्ट का आयोजन 24 से 27 जून 2025 तक हुआ था। इसमें 78,157 अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी किए गए, जिनमें से 60,707 उपस्थित हुए।

छात्र हो रहे हैं परेशान
छात्रों का कहना है कि उन्होंने महीनों तैयारी कर परीक्षा दी, अब रिजल्ट आने के बावजूद एडमिशन नहीं हो पा रहा है। हर दिन काउंसलिंग को लेकर अलग-अलग चर्चाएं हो रही हैं। मान्यता और काउंसलिंग में देरी से छात्रों का नुकसान हो रहा है।

Previous Post

मोहन सरकार मप्र के 7.50 लाख कर्मचारियों को दीपावली पर देगी बड़ा तोहफा

Next Post

पूरे देश में होगा एसआईआर, 1 जुलाई 1987 से पहले जन्म हुआ तो नहीं देना होगा कोई दस्तावेज

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
पूरे देश में होगा एसआईआर, 1 जुलाई 1987 से पहले जन्म हुआ तो नहीं देना होगा कोई दस्तावेज

पूरे देश में होगा एसआईआर, 1 जुलाई 1987 से पहले जन्म हुआ तो नहीं देना होगा कोई दस्तावेज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.