Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home विदेश

न्यूयॉर्क की सडक़ पर खड़े होकर फ्रांस के राष्ट्रपति ने लगाया ट्रंप को फोन, बोले- जल्दी रास्ता खाली करो

Politics Mirror by Politics Mirror
September 24, 2025
in विदेश
0
न्यूयॉर्क की सडक़ पर खड़े होकर फ्रांस के राष्ट्रपति ने लगाया ट्रंप को फोन, बोले- जल्दी रास्ता खाली करो
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

न्यूयॉर्क। भारत में तो आपने अक्सर प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति जैसे वीवीआईपी लोगों के काफिले के सडक़ मार्ग से गुजरते वक्त कुछ देर के लिए ही सही सडक़ पर जाम जैसी स्थिति देखी होगी। लेकिन जब बात दुनिया के सबसे ताकतवर मुल्क संयुक्त राज्य अमेरिका की हो और किसी विदेशी राष्ट्राध्यक्ष के साथ ऐसी नौबत आ जाए तो अचरज होना लाजमी है।

दरअसल ये पूरी घटना फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ जुड़ी हुई है। जो भारत की ही तरह संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) की महत्वपूर्ण बैठक में अपना भाषण देने के लिए न्यूयॉर्क पहुंचे थे। महासभा में उनका भाषण भी हो गया और उसके बाद वह आराम करने के लिए अपनी गाड़ी से फ्रांसीसी दूतावास लौट रहे थे कि तभी अचानक अमेरिकी पुलिस ने उन्हें बीच सडक़ में रोक दिया। मामले को समझने के लिए खुद मैक्रों कार से बाहर निकले और उन्होंने स्थानीय अमेरिकी पुलिसकर्मी से बातचीत करनी शुरू की। तभी उन्हें पता चला कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का काफिला सडक़ मार्ग से गुजरने की वजह से पूरा रोड ब्लॉक किया गया है।

न्यूयॉर्क में पुलिस वाले ने आदर के साथ मैक्रों से कहा, राष्ट्रपति जी मुझे माफ कीजिए, अमेरिकी राष्ट्रपति के काफिले की सुरक्षित रवानगी के लिए यह तमाम जरूरी व्यवस्था की गई है। अभी सब कुछ बंद है। जिसके बाद फ्रांस के राष्ट्रपति ने अपना फोन निकाला और रास्ते पर पैदल ही आगे बढ़ते हुए अपने देश के दूतावास की तरफ बढऩे लगे। इस दौरान ट्रंप से बातचीत में उन्होंने कहा कि आप कैसे हैं? क्या आप जानते हैं कि मैं यहां सडक़ पर फंस गया हूं। क्योंकि आपके कारण सब-कुछ बंद है। जल्द ही रास्ता खाली करें। राष्ट्रपति ट्रंप के काफिले के गुजरते समय हालांकि सडक़ पैदल चलने वाले लोगों के लिए खुली हुई थी। जिसके बाद फ्रांस के राष्ट्रपति ने भी पैदल ही अपने गंतव्य फ्रांस के दूतावास तक पहुंचने का निर्णय लिया। जिसमें करीब 30 मिनट तक मैक्रों न्यूयॉर्क की सडक़ पर पैदल चलते हुए नजर आए।

लोगों ने ली सेल्फी, किसी ने चूमा माथा
मैक्रों को यूं अचानक न्यूयॉर्क की सडक़ों से गुजरते हुए देख स्थानीय लोगों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। कुछ लोगों ने उनके पास आकर सेल्फी ली तो कुछ बेहद आत्मीयता के साथ मैक्रों के माथे को चूमते हुए नजर आए। इस दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति के सुरक्षाकर्मी भी उनके पास ही खड़े हुए नजर आ रहे हैं। जिन्होंने आम अमेरिकियों के उत्साह को कम करने के लिए कोई सख्ती नहीं दिखाई।

Previous Post

गब्बर सिंह टैक्स ने किसानों को लूटा, पीएम मोदी करें आत्मावलोकन

Next Post

ट्रंप के दावे की यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने उड़ाई धज्जियां, बोले- भारत हमारे पक्ष में है

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
ट्रंप के दावे की यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने उड़ाई धज्जियां, बोले- भारत हमारे पक्ष में है

ट्रंप के दावे की यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने उड़ाई धज्जियां, बोले- भारत हमारे पक्ष में है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.