Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश भोपाल

गब्बर सिंह टैक्स ने किसानों को लूटा, पीएम मोदी करें आत्मावलोकन

पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव का प्रधानमंत्री को खुला पत्र

Politics Mirror by Politics Mirror
September 23, 2025
in भोपाल, मध्यप्रदेश, राजनीति इन दिनों
0
गब्बर सिंह टैक्स ने किसानों को लूटा, पीएम मोदी करें आत्मावलोकन
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

भोपाल। पूर्व केंद्रीय मंत्री और मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव ने पीएम नरेन्द्र मोदी को संबोधित एक खुला पत्र लिखकर जीएसटी (गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स) को किसानों पर बोझ बताने के साथ ही इसे गब्बर सिंह टैक्स करार दिया है। यादव ने कहा कि यह पत्र उन्होंने एक कांग्रेस नेता नहीं, बल्कि एक पीडि़त किसान की हैसियत से लिखा है। उन्होंने सीधे सवाल उठाया कि किसानों से पिछले आठ वर्षों में जीएसटी के नाम पर कितना राजस्व वसूला गया, इसका सरकार को खुलासा करना चाहियेे।

श्री यादव ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार एक ओर किसानों को मात्र 4-6 हजार रुपये सालाना की राहत का ढोंग करती है, वहीं दूसरी ओर कृषि उपकरण, ट्रैक्टर और रसायनों पर भारी-भरकम जीएसटी लगाकर किसानों की जेब काट लेती है। उन्होंने कहा कि सरकार ने एक हाथ से राहत दी और दूसरे हाथ से गब्बर सिंह टैक्स लगाकर अन्नदाता को बेहिसाब लूटा।

श्री यादव ने 6 सितम्बर 2025 को भोपाल में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की प्रेस कॉन्फ्रेंस का हवाला देते हुए कहा कि मंत्री ने ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों पर जीएसटी दरें कम करने से किसानों को होने वाली बचत की बात कही थी। उन्होंने तर्क दिया कि यदि अब एक ट्रैक्टर पर 32 से 65 हजार रुपये की बचत बताई जा रही है, तो पिछले आठ सालों में खरीदे गए लाखों ट्रैक्टरों पर किसानों से कितना अतिरिक्त जीएसटी वसूला गया? यादव ने आंकड़े प्रस्तुत करते हुए कहा कि वर्ष 2024 में देश में कृषि उपकरण और रसायनों का कारोबार 1232.20 अरब रुपये रहा। यदि आठ वर्षों का हिसाब जोड़ा जाए, तो करोड़ों किसानों से जीएसटी के नाम पर अकल्पनीय रकम वसूली गई है। उन्होंने मांग की कि केंद्र सरकार इसका सटीक ब्योरा जारी करे।

श्री यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 15 अगस्त को किसानों के समर्थन की बातें की थीं, जिससे किसानों को उम्मीद जगी थी कि 22 सितम्बर के राष्ट्र के नाम संबोधन में राहत की घोषणा होगी। लेकिन यह भाषण “घडय़िाली आंसुओं” से आगे नहीं बढ़ सका और किसानों को निराशा हाथ लगी। उन्होंने आरोप लगाया कि आगामी पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों को देखते हुए किसानों को राहत की उम्मीद थी, लेकिन प्रधानमंत्री ने एक बार फिर विश्वासघात किया।

Previous Post

मोहन सरकार का हैलीकाप्टन उड़ेगा, मप्र की जनता करेगी पर्यटन

Next Post

न्यूयॉर्क की सडक़ पर खड़े होकर फ्रांस के राष्ट्रपति ने लगाया ट्रंप को फोन, बोले- जल्दी रास्ता खाली करो

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
न्यूयॉर्क की सडक़ पर खड़े होकर फ्रांस के राष्ट्रपति ने लगाया ट्रंप को फोन, बोले- जल्दी रास्ता खाली करो

न्यूयॉर्क की सडक़ पर खड़े होकर फ्रांस के राष्ट्रपति ने लगाया ट्रंप को फोन, बोले- जल्दी रास्ता खाली करो

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.