Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home देश

पश्चिम बंगाल में भारी बारिश से मची तबाही, अब तक 10 की मौत, स्कूल, कॉलेज बंद

Politics Mirror by Politics Mirror
September 24, 2025
in देश
0
पश्चिम बंगाल में भारी बारिश से मची तबाही, अब तक 10 की मौत, स्कूल, कॉलेज बंद
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता। मानसून जाते जाते पश्चिम बंगाल में तबाही मचा रहा है। यहां हुई भारी बारिश के कारण अब तक दस लोगों की मौत हो गई। हालात इतने खराब हैं कि हवाई, रेल और लोकल परिवहन सब बुरी तरह से प्रभावित हुये हैं। स्कूल और कॉलेजों की छुट्टी कर दी गई है। तेज बारिश का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कोलकाता में सडक़ से लेकर रेलवे यार्ड तक पानी में डूब चुके है। दुर्गा पूजा का मजा किरकिरा हो गया है। मौसम वभिाग ने कई प्रभावित राज्यों के लिए ताजा पूर्वानुमान जारी किया है, जिसके मुताबिक 26 सितंबर 2025 तक कोलकाता वासियों को भारी से भारी बारिश से छुटकारा मिलने वाला नहीं है।

बारिश के कहर देखते हुए पश्चिम बंगाल में स्कूलों में दुर्गा पूजा की छुट्टियां पहले ही घोषित कर दी गई हैं। मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी दी है। जिसे ध्यान में रखते हुए 24-25 सितंबर को स्कूल और कॉलेज बंद रखने का ऐलान किया गया है। कोलकाता और दक्षिण बंगाल के कई इलाकों में मंगलवार रात हुई तेज बारिश ने लोगों की दिनचर्या अस्त-व्यस्त कर दी। शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया, जिससे बस-टैक्सी और अन्य सार्वजनिक परिवहन लगभग ठप हो गए। जलभराव और उफान लगे नालों के कारण शहर में कई रोजमर्रा की गतिविधियां प्रभावित हुईं।

कोलकाता के कुछ हिस्सों में कुछ ही घंटों में 330 मिमी से ज्यादा बारिश हुई, जबकि शहर और उसके उपनगरों के ज्यादातर हिस्सों में औसतन 250 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई। मंगलवार को कोलकाता में भारी मूसलाधार बारिश के कारण हवाई यात्रा बुरी तरह प्रभावित हुई, जिसके कारण कम से कम 30 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं और कई अन्य में काफी देरी हुई। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पूर्व में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण दक्षिण बंगाल के कई जिलों में और भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने कहा कि बुधवार तक दक्षिण बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर और पश्चिम मेदिनीपुर, दक्षिण 24 परगना, झारग्राम और बांकुड़ा जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। 25 सितंबर के आसपास पूर्व-मध्य और उससे सटे उत्तरी बंगाल की खाड़ी में एक और नया निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।

Previous Post

परदे के पीछे…नवागत जनसंपर्क आयुक्त देंगे सरकार को नये पंख !

Next Post

प्याज खायें, पर जरा सावधानी से

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
प्याज खायें, पर जरा सावधानी से

प्याज खायें, पर जरा सावधानी से

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.