Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home देश

भारत कर रहा है सरहद पर ऑपरेशन त्रिशूल की तैयारी, पाकिस्तानी सेना में खलबली

Politics Mirror by Politics Mirror
October 26, 2025
in देश
0
भारत कर रहा है सरहद पर ऑपरेशन त्रिशूल की तैयारी, पाकिस्तानी सेना में खलबली
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। भारत अपनी पश्चिमी सरहद पर 30 अक्टूबर से 10 नवंबर तक ‘ऑपरेशन त्रिशूल’ नामक त्रि-सेवा सैन्य अभ्यास करने जा रहा है, जिसमें थलसेना, नौसेना और वायुसेना संयुक्त रूप से हिस्सा लेंगी। इस खबर से पाकिस्तान में खलबली मच गई है और उसकी सेना की नींद उड़ गई है। यह अभ्यास सर क्रीक, सिंध और कराची क्षेत्र पर केंद्रित होगा, जिसे पाकिस्तान अपने ‘गहरे दक्षिण’ का रणनीतिक हिस्सा मानता है। इस क्षेत्र में भारत की सैन्य गतिविधियों ने इस्लामाबाद को चौकसी बढ़ाने पर मजबूर कर दिया है।

पाकिस्तानी रक्षा सूत्रों के अनुसार, उनकी दक्षिणी कमांड को हाई अलर्ट पर रखा गया है, खासकर सिंध और पंजाब क्षेत्रों में। वायुसेना और नौसेना को किसी भी आकस्मिक स्थिति का जवाब देने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्टस के मुताबिक, पाकिस्तान ने अपनी बहावलपुर स्ट्राइक कोर और कराची कोर को विशेष तैयारियों के लिए चुना है। शोरकोट, बहावलपुर, रहीम यार खान, जैकोबाबाद, भोलारी और कराची जैसे हवाई अड्डों को भी स्टैंडबाय पर रखा गया है। साथ ही, अरब सागर में नौसैनिक गश्त और गतिविधियों को बढ़ाने के आदेश दिए गए हैं।

कहां होगा सैन्य अभ्यास
भारत का यह सैन्य अभ्यास थार रेगिस्तान और सरक्रीक के बीच आयोजित होगा, जिसका उद्देश्य तीनों सेनाओं के बीच समन्वय और ताकत का प्रदर्शन करना है। यह अभ्यास न केवल रणनीतिक समन्वय को परखेगा, बल्कि समुद्री और तटीय क्षेत्रों में भारत की सैन्य तैयारियों को भी मजबूत करेगा। पाकिस्तानी अधिकारियों को आशंका है कि इस अभ्यास का उपयोग समुद्री चोकपॉइंट्स और कराची से जुड़े तटीय ढांचे को प्रभावित करने के लिए हो सकता है। कराची बंदरगाह और बिन कासिम पोर्ट, जो पाकिस्तान के 70 प्रतिशत व्यापार का आधार हैं, रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं। पाकिस्तान की इस बेचैनी का कारण भारत की बढ़ती सैन्य ताकत और रणनीतिक दबदबा है। ‘ऑपरेशन त्रिशूल’ न केवल भारत की सैन्य क्षमता का प्रदर्शन है, बल्कि क्षेत्रीय स्थिरता और शक्ति संतुलन को बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है।

Previous Post

सर्दियों में इम्यूनिटी को बढ़ाता है संतरा, सेहत के लिये बेहद फायदेमंद

Next Post

ट्रंप का दावा-भारत ने रूसी तेल लेना बंद किया, भारत ने दावे को किया खारिज

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
ट्रंप का दावा-भारत ने रूसी तेल लेना बंद किया, भारत ने दावे को किया खारिज

ट्रंप का दावा-भारत ने रूसी तेल लेना बंद किया, भारत ने दावे को किया खारिज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.