Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home देश

सर्दियों में इम्यूनिटी को बढ़ाता है संतरा, सेहत के लिये बेहद फायदेमंद

Politics Mirror by Politics Mirror
October 26, 2025
in देश
0
सर्दियों में इम्यूनिटी को बढ़ाता है संतरा, सेहत के लिये बेहद फायदेमंद
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। सर्दियों में संतरा का सेवन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) को बढ़ाने में मदद करता है। हालांकि कुछ लोग मानते हैं कि ठंड के मौसम में संतरा खाने से सर्दी-जुकाम जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं, लेकिन विशेषज्ञ इस धारणा को पूरी तरह गलत मानते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, सर्दियों में रोजाना एक संतरे का सेवन करना शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है। संतरा खाने से शरीर में एंटीऑक्सीडेंटस की मात्रा बढ़ती है, जो सेल्स डैमेज को रोकने में मदद करता है और वायरल इंफेक्शन, फ्लू या सामान्य सर्दी से बचाव करता है। इसके अलावा, सर्दियों में त्वचा ड्राई और बेजान हो जाती है, ऐसे में संतरा त्वचा की सेहत के लिए भी लाभकारी है। इसमें मौजूद विटामिन सी कोलेजन के उत्पादन में मदद करता है, जिससे त्वचा में नमी बनी रहती है और झुर्रियों की समस्या कम होती है।

संतरे का जूस या फल सीधे खाने से त्वचा में प्राकृतिक चमक आती है और चेहरे का लुक फ्रेश बनता है। संतरे में अच्छी मात्रा में फाइबर भी होता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। सर्दियों में कब्ज और गैस जैसी शिकायतें अक्सर बढ़ जाती हैं, लेकिन संतरा खाने से आंतें साफ रहती हैं और पेट संबंधी परेशानियों से राहत मिलती है। विशेषज्ञों का कहना है कि संतरा खाने से सर्दी-जुकाम नहीं होता, अगर यह साफ-सुथरा और अधिक ठंडा न हो। हालांकि, यदि पहले से गले में खराश या टॉन्सिल की समस्या हो, तो उस दौरान संतरे का सेवन सीमित करना बेहतर होता है। संतरे का सेवन करने का सबसे उपयुक्त समय सुबह या दोपहर माना जाता है। खाली पेट संतरा खाने से बचना चाहिए और अत्यधिक मात्रा में सेवन भी नुकसानदायक हो सकता है। दिन में एक या दो संतरे पर्याप्त होते हैं। कोशिश करें कि संतरा साबुत ही खाएं, ताकि इसमें मौजूद फाइबर का पूरा लाभ मिल सके।

इस तरह, सर्दियों में संतरा न केवल स्वादिष्ट और ताजग़ी भरा फल है, बल्कि यह इम्यूनिटी बढ़ाने, त्वचा को स्वस्थ रखने और पाचन सुधारने में भी मदद करता है। नियमित और संतुलित सेवन से शरीर को ठंड के मौसम में रोगों से लडऩे की क्षमता मिलती है और पूरे दिन ऊर्जा और ताजगी बनी रहती है। संतरे के सेवन से आप अपने स्वास्थ्य और त्वचा की देखभाल दोनों एक साथ कर सकते हैं। बता दें कि सर्दियों का मौसम खाने-पीने के लिहाज से खास माना जाता है। इस मौसम में बाजार में तरह-तरह के फल मिलते हैं, जो स्वाद और पोषण से भरपूर होते हैं। ऐसे में संतरा का नाम सबसे पहले आता है। यह रसीला फल विटामिन सी का बेहतरीन स्रोत है।

Previous Post

बिहार चुनाव-अकेले पड़े कांग्रेस उम्मीदवार, राहुल गांधी ने बनाई प्रचार से दूरी

Next Post

भारत कर रहा है सरहद पर ऑपरेशन त्रिशूल की तैयारी, पाकिस्तानी सेना में खलबली

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
भारत कर रहा है सरहद पर ऑपरेशन त्रिशूल की तैयारी, पाकिस्तानी सेना में खलबली

भारत कर रहा है सरहद पर ऑपरेशन त्रिशूल की तैयारी, पाकिस्तानी सेना में खलबली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.